1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फिट और फ्लेक्सिबल रहने के लिए Shilpa Shetty करती हैं मोबिलिटी चैलेंज, खुद गिनाए फायदे

फिट और फ्लेक्सिबल रहने के लिए Shilpa Shetty करती हैं मोबिलिटी चैलेंज, खुद गिनाए फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 19, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 05:00 pm IST

जोड़ो की अकड़न दूर करने और शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए आप भी शिल्पा शेट्टी का यह मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट फॉलो कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके फायदे

शिल्पा शेट्टी फिटनेस टिप्स,- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी फिटनेस टिप्स Image Source : INSTAGRAM - @SHILPASHETTY

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। 51 की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा कोई कोताही नहीं बरतती हैं। ये उनकी डाइट और एक्सरसाइज़ का ही कमाल है कि वो अपनी फिटनेस से युवाओं को भी टक्कर देती हैं। शिल्पा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पेज पर वर्कआउट, एक्सरसाइज़ और फिटनेस के वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मोबिलिटी चैलेंज (Mobility Challenge) का वीडियो शेयर किया है और उसके फायदों के बारे में बताया है। चलिए जानते हैं क्या हैं मोबिलिटी चैलेंज के फायदे।

क्या है मोबिलिटी चैलेंज ?

मोबिलिटी चैलेंज का मतलब है कि अपनी शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर बनाना। अगर आपका शरीर फ्लेक्सिबिल है तो इससे आपके जॉइंट्स और मांसपेशियों का मूवमेंट बेहतर होता है। यह चोटों को रोकने, जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेहद अहम भूमिका निभाता है।

मोबिलिटी चैलेंज के फायदे

  • जोड़ों की फ़्लेक्सिबिलिटी करता ही बेहतर: मोबिलिटी चैलेंज जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर करता है। कई तरह की मूवमेंट के ज़रिए जॉइंट्स की मोबिलिटी और फ़्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है जिससे अकड़न और ऐंठन की समस्या नहीं होती है। इस मूवमेंट के आसान पैटर्न और जोड़ों की बेहतर सेहत को बढ़ावा देता है। 
  • पोस्चर होता है बेहतर: मोबिलिटी चैलेंज से शरीर का पोस्चर बेहतर होता है। यह वर्कआउट पीठ के बीच के हिस्से में स्टिफनेस को कम करता है। इससे लंबे समय तक बैठने से होने वाले कंधे झुकने की समस्या दूर होती है और पोस्चर सुधरता है। साथ ही यह हिप मोबिलिटी को बढ़ाता है, जिससे आप ज़्यादा आसानी और कुशलता से हिल-डुल पाते हैं।

  • शरीर का बैलेंस करता है बेहतर: मोबिलिटी चैलेंज बैलेंस, तालमेल और पूरे शरीर पर कंट्रोल को चुनौती देता है। शरीर को स्थिर रखने वाली मांसपेशियों (स्टेबिलाइज़िंग मसल्स) को मज़बूत करता है। साथ ही यह शरीर के प्रति जागरूकता, फ़ोकस और फ़ंक्शनल फ़िटनेस को बढ़ाता है।

  • चोट से होता है बचाव: मोबिलिटी चैलेंज करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है जिससे चोट लगने का खतरा कई गुना कम हो जाता है। अगर आपको चोट लगती भी है तो मजबूत जोड़ों की वजह से रिकवरी बहुत जल्दी होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल