1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Yoga Day Wishes, Quotes: योग दिवस के मौके पर अपने करीबियों को भेजें ये खास संदेश, फिट रहने के लिए करें मोटिवेट

Happy Yoga Day Wishes, Quotes: योग दिवस के मौके पर अपने करीबियों को भेजें ये खास संदेश, फिट रहने के लिए करें मोटिवेट

Happy Yoga Day Wishes, Quotes: हर साल की तरह इस साल भी 21 जून यानी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप यहां से ये शुभकामना संदेश भजकर अपनों को मोटिवेट कर सकते हैं।

Happy Yoga Day Wishes, Quotes- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC Happy Yoga Day Wishes, Quotes

हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव रखा था, जिसे रिकॉर्ड 175 देशों का समर्थन मिला और इसके बाद हर साल 21 जून को योग दिवस घोषित किया गया। योग न केवल स्वस्थ के लिए लाभदायक है बल्कि इसका नियमित अभ्यास दिमाग और मन को भी शांत रखता है। ऐसे में योग दिवस के खास मौके आप अपने करीबियों को मोटिवेट कर सकते हैं। यहां हम कुछ कोट्स लेकर आए हैं जिसे सोशल मीडिया पर अपनों के साथ शेयर कर आप उन्हें मोटिवेट कर सकते हैं।

1.योग है रोगमुक्त जीवन का मूल मंत्र.
आप सभी करें योग ताकि स्वस्थ रहे तन-मन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!

2. यदि आपको है रोगमुक्त जीवन जीने की चाहत
तो नियमित डालें योग करने की आदत
योग दिवस की शुभकामनाएं!

3. चाहे सुबह हो या फिर शाम रोज करें योग
आपके नजदीक भी नहीं आएगा कोई रोग
हैप्पी योग डे 2026

4. जो भी करते हैं नियमित योग करने की समझदारी
नहीं होती है उनको कभी कोई बीमारी
योग दिवस की ढेरों बधाई!

5. करें योग, रहें स्वस्थ और निरोग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई!

6. स्वस्थ जीवन जीना ही है जिंदगी की जमा पूंजी
और योग करना है रोगमुक्त जीवन की कुंजी
योग दिवस की बधाई!

7. योग धर्म नहीं, है एक विज्ञान
यौवन का विज्ञान, कल्याण का विज्ञान है
आत्मा, शरीर, मन को जोड़ने वाला विज्ञान है.
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे 2026

8. निरोग रहने,प्रसन्न रहने और दीर्घायु जीवन के लिए योग जरूरी है
आप स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और सदा ईश्वर आप पर असीम सुख की वर्षा करे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

9. योग आपको वर्तमान क्षण में ले जाता है. एकमात्र स्थान जहां जीवन मौजूद है।

10. योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।

11. योग मुक्ति का मार्ग है। इसके निरंतर अभ्यास से हम भय, पीड़ा और अकेलेपन से मुक्त हो सकते हैं।

12. योग परिवर्तन की कला है। 

Latest Lifestyle News