1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम में रखे पटलों पर खारे पानी दाग लगना आम है, लेकिन इन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नु्स्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से खारे पानी के दाग को हटा सकते हैं।

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम का इस्तेमाल रोजाना सबसे ज्यादा होता है। अक्सर यहां लगातार पानी के इस्तेमाल के कारण, खासकर बोरिंग या खारे पानी की वजह से नहाने के लिए रखे जाने वाले प्लास्टिक या लकड़ी के पटलों पर सफेद और पीले रंग की जिद्दी परत जम जाती है। दिखने में यह बहुत गंदा और भद्दा लगता है, और सामान्य पानी या साबुन से धोने पर भी यह से साफ नहीं होता। ऐसे में लोग इसे साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप खारे पानी के दाग को आसानी से हटा सकते हैं। 

1. सिरका और बेकिंग सोडा 
सिरका और बेकिंग सोडा जिद्दी दागों को साफ करने में बेहद कारगर माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में आधा कप सफेद सिरका लें और उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। जैसे ही आप सोडा डालेंगे, इसमें झाग उठेगा। अब इस मिश्रण को एक स्पंज या ब्रश की मदद से पटले पर जमे खारे पानी के दागों पर अच्छी तरह लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह दागों को ढीला कर सके। इसके बाद एक स्क्रबर से रगड़कर साफ पानी से धो लें। पटला बिल्कुल नया जैसा चमक उठेगा।

2. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल 
नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो पानी के मिनरल डिपॉजिट्स और कैल्शियम को आसानी से काट देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बड़े नींबू को बीच से काट लें और उस पर भरपूर मात्रा में सादा नमक या खाने वाला सोडा छिड़क दें। अब इस नींबू को पटले के दाग वाली जगह पर सर्कुलर मोशन में जोर-जोर से रगड़ें। नमक एक माइल्ड स्क्रबर की तरह काम करता है और नींबू एसिडिक रिएक्शन से दाग को मिटाता है। 10 मिनट छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

3. सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड का घोल
खारे पानी के दाग को हटाने के लिए आप सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और कोई भी लिक्विड डिशवॉश जेल मिला लें। इस घोल को पटले पर अच्छी तरह स्प्रे करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद प्लास्टिक ब्रश या स्पंज से रगड़कर साफ कर लें। इससे पटले की चिकनाई और खारे पानी की पपड़ी दोनों गायब हो जाएंगी।

Latest Lifestyle News