A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना मारे छिपकलियों को कैसे भगाएं? ये घरलेू उपाय आएंगे बहुत काम

बिना मारे छिपकलियों को कैसे भगाएं? ये घरलेू उपाय आएंगे बहुत काम

छिपकलियों का घर में दिखना कई लोगों के लिए काफी असहज होता है। अच्छी बात यह है कि इन्हें भगाने के लिए आपको महंगे रसायनों की जरूरत नहीं है, आपकी रसोई में ही इसके कई प्रभावी तरीके मौजूद हैं। यहां जान लें बिना मारे छिपकलियों को कैसे भगाएं।

बिना मारे छिपकलियों को कैसे भगाएं? - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बिना मारे छिपकलियों को कैसे भगाएं?

गर्मी का मौसम आते ही घर में कीड़े-मकोड़ों और छिपकलियों का आतंक बढ़ जाता है। छिपकलियां कई लोगों के लिए परेशानी और डर का कारण बनती है। यह रसोई, बाथरूम से लेकर हर तरफ आतंक फैलाती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग उपाय ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी छिपकलियों को भगाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि छिपकलियों को भगाने के लिए आप कौन कौन से घरेलू उपाय अपना सकते हैं। 

प्याज और लहसुन 
प्याज के टुकड़े या लहसुन की कलियों को दरवाजों और खिड़कियों पर लटका दें। इनकी तीखी गंध छिपकलियों को दूर रखती है। आप इनका रस निकालकर पानी में मिलाकर स्प्रे भी कर सकते हैं।

काली मिर्च का स्प्रे
काली मिर्च के पाउडर को पानी में मिलाएं और इसे उन कोनों में छिड़कें जहां छिपकलियां ज्यादा आती हैं। इसकी जलन उन्हें भागने पर मजबूर कर देती है।

अंडे के छिलके
यह सबसे पुराना और लोकप्रिय तरीका है। अंडे के छिलकों की गंध छिपकलियों को किसी बड़े जीव की मौजूदगी का अहसास कराती है, जिससे वे डरकर भाग जाती हैं। इन्हें हर 2-3 हफ्ते में बदलते रहें।

कॉफी और तंबाकू
कॉफी पाउडर में थोड़ा तंबाकू मिलाकर छोटी गोलियां बना लें। इन्हें टूथपिक पर लगाकर छिपकलियों के छिपने वाली जगहों पर रख दें। यह उनके लिए घातक साबित होता है।

ठंडा पानी
छिपकलियां ठंडे खून वाली जीव होती हैं। जब आप उन पर अचानक बर्फ जैसा ठंडा पानी छिड़कते हैं, तो वे कुछ देर के लिए सुस्त या जम सी जाती हैं, जिससे आप उन्हें आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

नेफ्थलीन की गोलियां 
अलमारी के पीछे, सिंक के नीचे या स्टोर रूम में नेफ्थलीन की गोलियां रख दें। इनकी तेज रासायनिक गंध छिपकलियों को आपके घर से दूर रखेगी। 

Latest Lifestyle News