1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. BK Shivani Motivational Quotes: जीवन की सारी समस्याओं का सामाधान है बीके शिवानी की ये बातें

BK Shivani Motivational Quotes: जीवन की सारी समस्याओं का सामाधान है बीके शिवानी की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 27, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 04:49 pm IST

BK Shivani Motivational Quotes: बीके शिवानी अपने प्रवचनों के माध्यम से लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। उनकी बातों में जीवन की हर समस्या का सामाधान छुपा है। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं।

BK Shivani Motivational Quotes- India TV Hindi
BK Shivani Motivational Quotes

बीके शिवानी (BK Shivani), जिन्हें 'ब्रह्माकुमारी शिवानी' के नाम से भी जाना जाता है, भारत की एक प्रभावशाली आध्यात्मिक स्पीकर और मोटिवेशनल गुरु हैं। वे ब्रह्माकुमारीज़ नामक आध्यात्मिक संस्था की प्रमुख सदस्य हैं। उनका पूरा नाम शिवानी वर्मा है। बीके शिवानी अपने कार्यक्रम "अवेकनिंग विद ब्रह्माकुमारीज़" (Awakening with Brahma Kumaris) के माध्यम से घर-घर में लोकप्रिय हुईं। उनकी सौम्य आवाज़, शांत स्वभाव और मुश्किल जीवन स्थितियों को सरल शब्दों में समझाने के तरीके ने उन्हें लाखों लोगों का चहेता बना दिया है। बीके शिवानी की बातें जीवन की समस्याओं को हल करने में मदद करती है। वो अपने प्रवचनों से लोगों को मोटिवेट करने का भी काम करती हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके प्रेरणादायक विचार। 
 

BK Shivani Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

  • खुद से प्यार करना सीखो, तभी दूसरे तुमसे प्यार करेंगे।
  • बदलाव की तरफ पहला कदम स्वीकार करना है। खुद को स्वीकार करो, फिर बदलाव अपने आप आएगा।
  • हीलिंग का मतलब यह नहीं कि कभी पीड़ा थी ही नहीं। इसका मतलब है कि अब वो पीड़ा हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करती।
  • जिस क्षण हम किसी का अपमान करते हैं, हम उसके प्रति सम्मान खो देते हैं।
  • शांत रहो। समस्या बाहर नहीं, समाधान भीतर है।
  • दूसरों को बदलने की कोशिश करने से पहले खुद को बदलो।
  • जो व्यक्ति अपनी खुशी दूसरों पर निर्भर करता है, वह कभी खुश नहीं रह सकता।
  • अभिमान जहां है, वहां अपमान की भावना भी होती है।
  • सफलता प्रसन्नता की चाबी नहीं है। प्रसन्नता सफलता की चाबी है।
  • अपनी बात स्पष्ट कहो, गुस्सा मत करो।
ये भी पढ़ें:
20 दिन तक खराब नहीं होगी हरी मिर्च, बस इस तरह करें स्टोर, बाजार दौड़ने की झंझट खत्म

घर में अंगूर से कैसे बनाएं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितने अंगूर की होगी जरूरत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल