1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कटा हुआ केला कितनी देर में खा लेना चाहिए, क्या काला पड़ चुका केला खराब होता है, खाने से पहले जान लें

कटा हुआ केला कितनी देर में खा लेना चाहिए, क्या काला पड़ चुका केला खराब होता है, खाने से पहले जान लें

How Long Do Bananas Last Once Cut: फलों को काटने के कुछ समय बाद ही खा लेना अच्छा होता है। कटा हुआ केला ज्यादा देर तक रखने पर काला हो जाता है। आइये जानते हैं केले को काटने के कितनी देर बाद खा लेना चाहिए। क्या काला पड़ चुका केला खराब होता है?

कटा हुआ केला - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC कटा हुआ केला

फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। फलों में भरपूर फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं, जिससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ में सुधार आता है। फलों को काटने के कुछ समय बाद ही का लेना चाहिए। लेकिन कई बार हम कटे हुए फलों को खाना भूल जाते हैं या फिर उन्हें बहुत देर बाद खाने की याद आती है। ऐसे में रखे हुए फल काले पड़ जाते हैं, खासतौर से केला काटने के कुछ समय बाद ही काला पड़ जाता है। हल्का गलने लगता है। ऐसा केला खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए। केला काटने के कितनी देर बाद खा लेना चाहिए और क्या काला पड़ चुका केला खराब होता है। आइये जानते हैं।

केला काटने के कितनी देर बाद खा लेना चाहिए?

केला ऐसा फल है जो कटते ही ऑक्सीडाइज हो जाता है। कटे हुए केले का रंग काला पड़ने लगता है। यह प्रक्रिया बहुत तेज होती है, इसलिए केले को काटने के तुरंत बाद खा लेना चाहिए। वैसे केला काटकर खाना वाला फल नहीं है। इसे छीलकर तुरंत ही खा लेना चाहिए। 

क्या काला पड़ चुका केला खराब होता है?

अगर केले को छीलकर काट लिया है और ऐसा केला लंबे समय तक रखने पर काला हो चुका है तो आप उसका सेवन न करें। लेकिन अगर केला बिना छिला हुआ है और उस पर काले धब्बे आ रहे हैं तो ये केला खराब नहीं बल्कि ज्यादा पका हुआ होता है। ज्यादा पकने पर ऊपर से केले का छिलका काला होने लगता है। ऐसा केला अंदर से खराब नहीं होता है। केले का छिलका काला या धब्बेदार होने के पीछे TNF का ज्यादा होना है। ऐसे केले में कहीं ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अच्छा पका केला पेट के लिए अच्छा माना जाता है।

कटे हुए फल कितनी देर में खा लेने चाहिए?

कटे हुए फलों को जितना जल्दी खा लिया जाए सेहत के लिए उतना ही बेहतर है। देर तक रखे फलों का स्वाद खराब होने लगता है। इससे आपकी सेहत को भी नुकसान हो सकता है। खासतौर से गर्मी के दिनों में कटे हुए फल खाना सही नहीं है। 

Latest Lifestyle News