A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस? इस आसान ट्रिक से करें पता, Cylinder बुक करने में होगी आसानी

LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस? इस आसान ट्रिक से करें पता, Cylinder बुक करने में होगी आसानी

LPG सिलेंडर के बाहर से यह देख पाना मुश्किल होता है कि उसमें कितनी गैस बची है क्योंकि सिलेंडर पारदर्शी नहीं होते। लेकिन, इसके लिए कुछ बहुत ही आसान और असरदार तरीके हैं जिन्हें आप घर पर आजमा सकते हैं और पता कर सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

lpg gas cylinder- India TV Hindi Image Source : HINDUSTAN PETROLEUM LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस? इस आसान ट्रिक से करें पता
खाना बनाने के लिए आजकल हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह हर घर की रसोई की जरूरत बन चुका है। लेकिन कई बार खाना बनाते बनाते अचानक गैस खत्म हो जाती है जिससे काफी परेशानी होती है। एक्सट्रा सिलेंडर न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत आती है। इसकी वजह से किचन का काम रुक जाता है। ऐसे में अगर आप पहले से जानना चाहते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है तो इसके लिए एक आसान का ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। यहां हम सिंपल से ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी मशीन के ये पता कर सकते हैं कि कितनी गैस बची है।
 

इस ट्रिक से मिनटों में पता चलेगा कितनी गैस बची है

चॉक वाला तरीका
इसके लिए सिलेंडर पर एक चॉक से ऊपर से नीचे की तरफ लंबी लकीर खीचें। जहां तक लकीर गीली रहे, समझें वहां तक गैस भरी है और सूखा हिस्सा खाली है। इस ट्रिक से आप गैस खत्म होने से पहले ही इसका पता लगा सकते हैं। 
 
भीगे कपड़े का टेस्ट
यह वैज्ञानिक रूप से सबसे भरोसेमंद तरीका है। इसके पीछे का तर्क यह है कि सिलेंडर के खाली हिस्से की तुलना में वह हिस्सा जहां लिक्विड गैस मौजूद है, ज्यादा ठंडा रहता है। एक कपड़ा लें और उसे पानी में भिगोकर गीला कर लें। सिलेंडर के चारों तरफ इस गीले कपड़े को लपेट दें या ऊपर से नीचे तक एक गीली पट्टी फेरें।  2-3 मिनट बाद कपड़ा हटा दें। सिलेंडर का जो हिस्सा खाली है, वहां का पानी जल्दी सूख जाएगा। सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस बची है, वह हिस्सा अभी भी गीला या नम दिखाई देगा।
 
गैस की फ्लेम से करें पता
यह तरीका आपको बिल्कुल सटीक मात्रा तो नहीं बताएगा, लेकिन चेतावनी जरूर दे देगा। अगर नीली फ्लेम निकले तो गैस पर्याप्त मात्रा में है और दबाव सही है।  पीली या नारंगी फ्लेम आने पर समझें कि गैस खत्म होने वाली है, तो बर्नर में दबाव कम हो जाता है और अशुद्धियां जलने लगती हैं, जिससे फ्लेम का रंग बदलने लगता है।
 

Latest Lifestyle News