A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें आसान तरीका

बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें आसान तरीका

बिना काटे मीठा और पका हुआ पपीता चुनना एक कला है। बाजार में अक्सर हम रंग देखकर धोखा खा जाते हैं, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप असली मिठास की पहचान कर सकते हैं।

बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान

पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदे पहुंचाते हैं। रोजाना पपीते का सेवन करने से चेहरे पर चमक आती है और दाग-धब्बे जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। पपीते में पाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोगों को मीठा पपीता खूब पसंद आता है, लेकिन कई बार लोग मार्केट से पपीता तो खरीदते हैं लेकिन स्वाद में वो मीठा नहीं लगता। ऐसे में अगर आप भीा हमेशा मीठा पपीता खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप मीठा पपीता खरीद सकते हैं। 

1. रंग पर ध्यान दें 
पूरा पीला या नारंगी: अगर पपीता पूरी तरह से पीला या हल्का नारंगी है, तो वह पक चुका है।

हल्की धारियां: अगर पपीता हरा है लेकिन उस पर पीले रंग की रेखाएं या धब्बे दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह पेड़ पर पकना शुरू हो गया था और मीठा होगा।

गहरा हरा: पूरी तरह गहरे हरे रंग का पपीता कच्चा होता है और वह काटने पर फीका निकल सकता है।

2. छूकर चेक करें
पपीते को हल्के हाथ से दबाकर देखें। अगर वह हल्का नरम है, तो वह खाने के लिए तैयार है। वहीं  अगर पपीता पत्थर जैसा सख्त है, तो वह कच्चा है। अगर पपीता बहुत ज्यादा पिलपिला है, तो वह अंदर से सड़ चुका हो सकता है।

3. सुगंध से पहचाने 
पपीते के ऊपरी हिस्से के पास से सूंघें। अगर वहां से भीनी-भीनी मीठी खुशबू आ रही है, तो पपीता एकदम मीठा निकलेगा। अगर कोई खुशबू नहीं आ रही, तो वह फीका हो सकता है। अगर बहुत तीखी या शराब जैसी गंध आए, तो समझ लें कि वह ज्यादा पक गया है।

4. छिलके की चमक और बनावट
पपीते का छिलका चिकना और चमकदार होना चाहिए। छिलके पर बहुत ज्यादा झुर्रियां या गहरे काले धब्बे इस बात का संकेत हैं कि पपीता पुराना हो चुका है। हालांकि, छोटे-छोटे भूरे धब्बे होना सामान्य है और यह अक्सर मिठास की निशानी होते हैं।

5. वजन चेक करें
देखने में जो पपीता छोटा लगे लेकिन उठाने में अपनी साइज के हिसाब से भारी महसूस हो, वह रसीला और अच्छी तरह से पका हुआ होता है।

Latest Lifestyle News