A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्म कंबल कैसे चुनें? ब्लैंकेट की क्वॉलिटी कैसी है, पता करने के लिए अपनाएं ये तरीके

गर्म कंबल कैसे चुनें? ब्लैंकेट की क्वॉलिटी कैसी है, पता करने के लिए अपनाएं ये तरीके

How to choose warm blanket: सर्दियों के मौसम में गर्म कंबल बहुत जरूरी होता है। आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप कंबल की क्वॉलिटी चेक कर सकते हैं।

गर्म कंबल कैसे चुनें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गर्म कंबल कैसे चुनें?

एक अच्छा कंबल आपको ठंड लगने से बचा सकता है। अगर कंबल की क्वॉलिटी अच्छी नहीं है, तो आपको रात भर ठंड लगती रहेगी जिसके कारण बार-बार आंख खुलेगी और आपको चैन की नींद नहीं आएगी। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में गर्म कंबल ओढ़कर सुकून से सोना चाहते हैं, तो कंबल खरीदने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए ब्लैंकेट की क्वॉलिटी को चेक करने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

फाइबर की मात्रा कितनी है- अगर आप गर्म कंबल खरीदना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इस बात का पता लगा लेना चाहिए कि कंबल ऊनी है या फिर नहीं। इसके लिए आप लेबल चेक कर सकते हैं। आपको ऐसा कंबल खरीदना चाहिए जिसमें फाइबर ऊनी हो। फाइबर की मात्रा में जितने प्रतिशत ऊन होगा, कंबल उतना ही गर्म होगा।

खरीदना चाहिए ऊनी कंबल- गर्माहट के लिए आपको बिना मिलावट वाले ऊनी कंबल को खरीदना चाहिए। आपको बता दें कि अच्छी गुणवत्ता वाला ऊन छूने में नरम और चिकना होता है। लेकिन ऊन में प्राकृतिक खुरदुरापन भी मौजूद होता है। हाई क्वॉलिटी वाला मेरिनो या कश्मीरी ऊन ज्यादा मुलायम और कम खुजली वाला होता है। ऊनी कंबल खरीदने से पहले चेक करें कि कंबल की बुनावट एकसमान हो। अगर कंबल पर लूज थ्रेड या फिर फटने के निशान हों, तो उस कंबल को न खरीदें।

गौर करने वाली बात- जहां ऊनी कंबल गर्म और टिकाऊ होते हैं, तो वहीं सिंथेटिक कंबल किफायती होते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म कंबल नहीं खरीदना चाहते हैं, तो आप सूती कंबल खरीद सकते हैं, जो हल्के और हवादार होते हैं। जो लोग किफायती कंबल खरीदना चाहते हैं, तो वो सिंथेटिक कंबल को भी कंसिडर कर सकते हैं। दरअसल, सिंथेटिक कंबल की देखभाल करना काफी आसान होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News