1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम के नल और हैंडल साफ करने का आसान तरीका, जंग और पानी के निशान मिनटों में गायब, अपना लें ये ट्रिक

बाथरूम के नल और हैंडल साफ करने का आसान तरीका, जंग और पानी के निशान मिनटों में गायब, अपना लें ये ट्रिक

Tap And Washroom Handle Cleaning Tips: बाथरूम में लगे नल और हैंडल पानी पड़ने से गंदे हो जाते हैं। लंबे समय तक साफ न करने से जंग खाने लगते हैं। ऐसे में बाथरूम के साथ जंग खा रहे नल और हैंडल को इस ट्रिक से मिनटों में चमका सकते हैं।

बाथरूम के नल कैसे साफ करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बाथरूम के नल कैसे साफ करें

बाथरूम देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप घर में कितनी साफ-सफाई रखते हैं। हालांकि बाथरूम को तो लोग साफ भी कर लेते हैं लेकिन नल और हैंडल जंग खा रहे होते हैं। ज्यादातर घरों में बाथरूम के नलों पर पानी की पीली परत जमकर सूख जाती है। लंबे समय में ये नल को खराब भी कर सकती है। स्टील के नल भी पानी की वजह से जंग खाने लगते हैं। लगातार पानी पड़ने से निशान बन जाते हैं जो धीरे-धीरे कभी न छूटने वाले हो जाते हैं। ऐसे में आप बाथरूम के साथ-साथ नल और हैंडल को भी साफ कर लें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिससे बाथरूम के नल और हैंडल नए जैसे चमक उठेंगे।

बाथरूम के नल और हैंडल कैसे साफ करें?

चूना से जंग हटाएं- जंग हटाने के लिए एक कप चूना में आधा चम्मच नमक और पानी मिला लें। इससे पेस्ट जैसा बना लें और 10 मिनट के लिए जंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। अब विनेगर डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। स्क्रबर से रगड़ने पर एकदम साफ हो जाएगा नल।

नींबू से रगड़ दें- नींबू में एसिडिटिक तत्व होते हैं जिससे जंग और गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसके लिए जंग लगे स्थान पर थोड़ा नींबू रगड़ दें। आप चाहें तो नींबू के पानी का घोल इस जगह पर लगा दें। गर्म पानी में थोड़ा नींबू के रस और नमक मिला लें। इसे ब्रश से नल पर गिराते हुए रगड़ दें।

बेकिंग सोडा लगाएं- आप इसके लिए बेकिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में  2 नींबू का रस मिला लें। इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें। इससे नल और हैंडल एकदम साफ हो जाएंगे।

विनेगर से चमकाएं- कई बार जंग लगे हुए नल का रंग काला पड़ जाता है। इसकी सफाई के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नल पर लगी सारी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी। बाथरूम का गंदा नल एकदम चमक जाएगा। विनेगर में नमक मिलाकर स्क्रबर या सैंडपेपर से रगड़कर साफ करें।

Latest Lifestyle News