1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जला-फुंका बदबूदार कुकर भी मिनटों में चमकेगा नया जैसा, जान लें साफ करने का आसान तरीका

जला-फुंका बदबूदार कुकर भी मिनटों में चमकेगा नया जैसा, जान लें साफ करने का आसान तरीका

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल रोजाना होता है, जिसकी वजह से ये काफी गंदे हो जाते हैं। लगातार यूज होने से कुकर काला पड़ जाता है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यहां बताए गए क्लीनिंग हैक्स की मदद से आप आसानी से कुकर की सफाई कर सकते हैं।

प्रेशर कुकर साफ करने का आसान तरीका- India TV Hindi
Image Source : CANVA प्रेशर कुकर साफ करने का आसान तरीका

रसोई घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बर्तन प्रेशर कुकर होता है। लगातार इस्तेमाल होने की वजह से कुकर का अंदरूनी और बाहरी हिस्सा काला पड़ जाता है। इसके अलावा इसके बदबू भी आती है। काले पड़े कुकर से खाने की जले हुई बदबू भी आती है। वहीं जला हुआ कुकर साफ करना काफी मुश्किल काम लगता है। इस वजह से काम वाली भी इसकी सफाई करने से कतराती है। इन्हें साफ करने में महिलाओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से कुकर को बिल्कुल नए सा चमका सकते हैं।

जले हुए कुकर को साफ करने के आसान टिप्स

सेंधा नमक

जले हुए प्रेशर कुकर को साफ करने के लिए आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 4 गिलास पानी में 2-3 चम्मच सेंधा नमक डालकर इसे उबालें। जब ये उबल जाए तो इसका पानी फेंककर स्क्रबर की मदद से कुकर को रगड़कर साफ करें। इससे प्रेशर कुकर बिल्कुल नए सा चमक जाएगा।

प्याज का रस

प्रेशर कुकर से जले हुए काले दाग हटाने में प्याज का रस बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 4-5 चम्मच प्याज का रस और सामान मात्रा में सिरका को मिलाकर प्रेशर कुकर की सफाई करें। इससे कुकर आसानी से साफ हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा की मदद से भी आप प्रेशर कुकर को साफ कर सकते हैं। इसके लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिला लें। फिर इससे प्रेशर कुकर की सफाई करें। रगड़कर साफ करने से कुकर का कालापन आसानी से निकल जाएगा।

नींबू

नींबू दाग हटाने में सहायक माना जाता है। सके लिए आप सबसे पहले कुकर में पानी डालें फिर नींबू का रस मिलाकर 10-15 के लिए उबालें। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। नींबू के इस्तेमाल से जले हुए दाग आसानी से निकल जाएंगे।

 

Latest Lifestyle News