1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बहुत खा लिया उपमा और इडली, अब झटपट बनाएं हेल्दी और टेस्टी सूजी बॉल्स

सुबह नाश्ते में बहुत खा लिया उपमा और इडली, अब झटपट बनाएं हेल्दी और टेस्टी सूजी बॉल्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 01, 2025 07:53 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 07:53 am IST

अगर आप सुबह नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो सूजी बॉल्स ट्राय कर सकते हैं। यहां से नोट कर लें सूजी बॉल्स बनाने की आसान सी रेसिपी।

सूजी बॉल्स की आसान सी रेसिपी- India TV Hindi
सूजी बॉल्स की आसान सी रेसिपी Image Source : CANVA

सुबह नाश्ते में क्या बनाएं यह हर महिला की परेशानी रहती है। सेहत और स्वाद दोनों को ध्यान में रखते हुए घर के लोगों को वो हर रोज कुछ नया खिलाना चाहती हैं। कई बार सूजी के अप्पे, तो कई बार उपमा और इडली खा खा कर बच्चे और बड़े बोर हो जाते हैं। ऐसे में यहां हम एक मजेदार रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। ये है सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी।ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो सूजी बॉल्स बना सकती हैं। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

  • सूजी (रवा): 1 कप
  • दही: 1/2 कप
  • पानी: लगभग 1/2 कप (या ज़रूरत अनुसार)
  • हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक: स्वादानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा: 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल: 1 छोटा चम्मच
  • राई: 1/2 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता: 5-6 पत्ते

बनाने की विधि

घोल तैयार करें

एक बड़े कटोरे में सूजी, दही, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और इडली के घोल जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

तड़का तैयार करें

एक छोटे पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें राई डालें और फूटने दें। फिर करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें और तड़के को सूजी के घोल में डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं।

बॉल्स बनाएं और स्टीम करें

घोल में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और इसे हल्के हाथ से तुरंत मिला लें। अगर घोल बहुत गाढ़ा लगे तो 1-2 चम्मच पानी मिला सकते हैं। इडली मेकर या स्टीमर में पानी गरम होने के लिए रख दें। अपने हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और इस घोल से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर इडली प्लेट या स्टीमर ट्रे पर रखें। इन्हें ढककर 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें।

बॉल्स पक चुके हैं या नहीं ये चेक करने के लिए एक टूथपिक बॉल्स में डालें, अगर वह साफ बाहर आए तो बॉल्स पक गए हैं।

सर्व करें

सूजी बॉल्स तैयार हैं। आप इन्हें ऐसे ही गरम-गरम नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें स्टीम करने के बाद तेल में राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर उसमें हल्का सा मसाला मिलाकर फ्राई भी कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल