1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हेलमेट के ऊपर चढ़ गई है धूल-मिट्टी की परत, आजमाएं ये तरीके, दिखने लगेगा एकदम नए जैसा

हेलमेट के ऊपर चढ़ गई है धूल-मिट्टी की परत, आजमाएं ये तरीके, दिखने लगेगा एकदम नए जैसा

How to clean dirty helmet: क्या आपके हेलमेट के ऊपर भी धूल और मिट्टी की एक मोटी परत चढ़ी हुई है? अगर हां, तो आप कुछ क्लीनिंग टिप्स की मदद से अपने हेलमेट को एकदम साफ कर सकते हैं।

हेलमेट को साफ कैसे करें?- India TV Hindi
Image Source : REVZILLA/YT हेलमेट को साफ कैसे करें?

जो हेलमेट सड़क पर आपकी सुरक्षा करता है, उसकी सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है वरना हेलमेट पुराना दिखने लगता है। ड्राइव करने वाले लोग अगर समय-समय पर अपने हेलमेट को साफ नहीं करते हैं, तो उनके हेलमेट पर धूल और मिट्टी की मोटी परत जम जाती है। अगर आप भी अपने हेलमेट को साफ करके उसे फिर से नए जैसा बनाना चाहते हैं, तो यकीन मानिए ये क्लीनिंग हैक्स आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।

हेलमेट साफ करने का तरीका- हेलमेट की सफाई करने के लिए हाफ कप सफेद सिरके और हाफ कप पानी को किसी भी स्प्रे बॉटल में भर लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को मिलाकर एक घोल तैयार कर लेना है। स्प्रे बॉटल से इस घोल को अपने हेलमेट पर छिड़क दीजिए। कुछ मिनटों के बाद आप अपने हेलमेट को सूखे कपड़े से पोछ सकते हैं। इस घोल में मौजूद तत्व क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करते हैं।

कारगर क्लीनिंग हैक- थोड़े से पानी में डिटर्जेंट पाउडर, वॉशिंग सोडा और बेबी शैंपू मिला लीजिए। हेलमेट को साफ करने वाला होममेड क्लींजर तैयार है। अब आपको एक नरम कपड़े को इस घोल में डुबोना है, हल्का निचोड़ना है और फिर हेलमेट को पोछना है। इसके बाद नॉर्मल वॉटर में एक साफ कपड़े को डुबोएं, निचोड़ें और फिर हेलमेट को अच्छी तरह से साफ कर लें। आपका हेलमेट एकदम चकाचक साफ हो जाएगा।

गौर करने वाली बात- अगर आप अपने हेलमेट को नए जैसा बनाना चाहते हैं, तो शाइनिंग एजेंट को यूज कर सकते हैं। शाइनिंग एजेंट की मदद से हेलमेट चमकने लगता है। आपको समय-समय पर अपने हेलमेट को साफ करते रहना चाहिए जिससे हेलमेट पर धूल-मिट्टी की परत न जमे। पुराने से पुराने हेलमेट को इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करके नए जैसा बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News