A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस घोल से साफ हो जाएगी किचन की अलमारियों में जमा चिकनाई और गंदगी, नई जैसी चमकने लगेगी रसोई

इस घोल से साफ हो जाएगी किचन की अलमारियों में जमा चिकनाई और गंदगी, नई जैसी चमकने लगेगी रसोई

Kitchen Cabinets Cleaning Tips: सफाई करते वक्त सबसे ज्यादा समय किचन साफ करने में लगता है। किचन की अलमारियों पर चिकनाई और गंदगी जमा हो जाती है जिसे छुड़ाने में काफी मुश्किल आती है। लेकिन इस घोल से किचन केबिनेट्स आसानी से क्लीन हो जाएंगी और नई जैसी चमकने लगेंगी।

किचन की अलमारियां कैसे साफ करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK किचन की अलमारियां कैसे साफ करें

दीवाली से पहले सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। घरों में सबसे ज्यादा गंदगी किचन में होती है। रसोई में फालतू सामान भरे पड़े होते हैं और किचन की अलमारियां तेल मसाले से चिपकने लगती हैं। ऐसे में किचन केबिनेट्स को साफ करना सबसे मुश्किल काम लगता है। घंटों रगड़ने पर और हाथ घिसने पर किचन की अलमारियां साफ हो पाती है। बाहर से किली को क्लीन करने के लिए बुलाएं तो काफी खर्चा होता है। ऐसे में हम एक घोल बनाना बता रहे हैं जिससे आप आसानी से किचन की अलमारियों को साफ कर सकते हैं। इस घोल को लगाकर हल्का स्क्रब करने से ही रसोई चमकने लगेगी।

कैसे करें किचन की अलमारियों को साफ

सोडा और विनेगर का घोल- किचन केबिनेट्स को साफ करने के लिए एक खास घोल बनाकर तैयार कर लें। इसमें 4 चम्मच सोडा डालें, आधा कप विनेगर डालें, लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिलाएं और थोड़ा नींबू डाल दें। अब एक स्क्रब लें और इस घोल को किचन की अलमारियों पर लगाकर हल्का रगड़ दें। इसके बाद सूखे कपड़े की मदद से किचन की अलमारियों को साफ कर लें। ऊपर से हल्का गीला कपड़ा करके भी साफ कर दें। इससे आपकी किचन एकदम साफ हो जाएगी। सारी चिकनाई एक बार में ही साफ हो जाएगी। किचन की अलमारियों पर लगे तेल मसाले के दाग भी साफ हो जाएंगे। आप एक बार इस तरह रसोई की सफाई जरूर करें। इससे आपकी किचन नई जैसी चमकने लगेगी।

प्लाईवुड कैबिनेट को साफ करने वाला घोल -  प्लाईवुड कैबिनेट को साफ करने के लिए मार्केट में कई तरह के क्लीनिंग लिक्विड भी आते हैं। अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर में मौजूद सामानों से भी एक क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें 1/4 कप विनेगर डालें, 2 चम्मच नारियल तेल और कुछ बूंद डिश वॉशिंग लिक्विड डालकर मिक्स कर लें। इसे कपड़े पर लगाएं और हल्के हाथों से किचन को क्लीन करें। बाद में सूखे कपड़े से रगड़ते हुए क्लीन कर लें। इससे प्लाई पर नई जैसी शाइन आ जाएगी।

 

Latest Lifestyle News