A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर बिना मेहनत सिर्फ 5 मिनट में नए सा चमकाएं इमर्शन रॉड, पानी की जमी मोटी पपड़ी को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बिना मेहनत सिर्फ 5 मिनट में नए सा चमकाएं इमर्शन रॉड, पानी की जमी मोटी पपड़ी को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

How to Clean Water Immersion Rod: सर्दियों के मौसम में लोग पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं। लगातार इस्तेमाल करने से इसपर पानी में मौजूद कणों की मोटी पपड़ी जम जाती है। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपान सकते हैं।

इमर्शन रॉड साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे - India TV Hindi Image Source : GADGET MASALA/YOUTUBE इमर्शन रॉड साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे

सर्दियां आते ही लोग गर्म का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। पानी गर्म करने के लिए बाथरूम में गीजर, तो कुछ लोग इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर घरों में इमर्शन रॉड का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल सस्ता मिलता है बल्कि बिजली भी कम उठती है। हालांकि लंबे समय तक यूज करने से रॉड पर पानी में मौजूद खनिज जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की एक सफेद, पपड़ी परत जम जाती है। जिससे रॉड देखने में गंदा लगता है। ऐसे में लोग इसे साफ करने के लिए तमाम तरह के उपाय ढूंढते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इमर्शन रॉड को बिल्कुल नए सा चमका सकते हैं। यहां जान लें इमर्शन रॉड साफ करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे।

How to Clean Water Immersion Rod - इमर्शन रॉड को कैसे साफ करें

सफेद सिरका

इमर्शन रॉड पर पानी की जमी पपड़ी को साफ करने के लिए आप सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा (1:1) में मिलाएं। इमर्शन रॉड के पपड़ी वाले हिस्से को इस घोल में 30 मिनट से 1 घंटे के लिए डुबोकर रखें। अगर पपड़ी बहुत मोटी है, तो आप इसे रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं। समय पूरा होने के बाद, रॉड को बाहर निकालें और हल्के हाथ से किसी सॉफ्ट स्क्रबर, स्पंज या पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ करें। रॉड को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने दें।

नींबू का रस और नमक

नींबू के रस में मौजूद एसिड भी पपड़ी को हटाने में मदद करता है। इसके लिए 2-3 नींबू का रस निकालें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को इमर्शन रॉड पर जमी पपड़ी पर लगाएं। इसे लगभग 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर स्पंज या सॉफ्ट स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें।

सिरका और बेकिंग सोडा

इसके लिए एक बाल्टी या टब में पानी लें। उसमें एक कप सिरका और 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। रॉड के पपड़ी वाले हिस्से को इस घोल में डुबोएं और कुछ देर (लगभग 30 मिनट) के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश या स्क्रबर से पपड़ी को साफ करें और पानी से धो लें।

 

Latest Lifestyle News