A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरगद जैसा फैलेगा मनी प्लांट का पौधा, बस इस तरह करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल

बरगद जैसा फैलेगा मनी प्लांट का पौधा, बस इस तरह करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल

अगर आप घर में लगे मनी प्लांट को घना और विशाल बनाना चाहते हैं तो कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम पौधे की पत्तियों को बड़ा और चमकदार बनाने के साथ-साथ उसकी ग्रोथ को भी तेज करते हैं।

मनी प्लांट में कैसे करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल- India TV Hindi
मनी प्लांट में कैसे करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल

घर हो या फिर ऑफिस मनी प्लांट लगाना एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट बेहद शुभ माना जाता है। ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ धन वैभव को भी आकर्षित करता है। लेकिन एक शिकायत जो ज्यादातर लोगों की रहती है वो है उनका मनी प्लांट ग्रोथ नहीं कर रहा। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि मनी प्लांट जल्दी सूख जाता है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मनी प्लांट के पौधे में कॉफी पाउडर डालने से ये काफी तेजी से ग्रो होते हैं। चलइे जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है। 

कॉफी वॉटर स्प्रे 
अगर आप चाहते हैं कि आपके मनी प्लांट की पत्तियां बड़ी हों और बेल तेजी से फैले, तो कॉफी वॉटर स्प्रे तरीका कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरें और हर 15 दिन में एक बार पौधे की पत्तियों और तने पर छिड़कें। इससे कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा। 

सीधे मिट्टी में डालना
कॉफी पाउडर मिट्टी को थोड़ा एसिडिक बनाता है, जो मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए महीने में एक बार 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर पौधे की जड़ के पास मिट्टी में छिड़क दें। छिड़कने के बाद मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें और फिर पानी डाल दें। कुछ ही दिनों में पेड़ फैलने लगेंगे। 

मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए जरूर करें ये काम
अगर आप चाहते हैं कि मनी प्लांट तेजी से ग्रो करे इसे सूरज की रोशनी वाली जगह पर जरूर रखें। इसके साथ ही पौधे में पानी डालना न भूलें। इससे पत्ते खिले-खिले, बड़े और काफी खूबसूरत दिखेंगे।

Latest Lifestyle News