भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि समानता, न्याय और शिक्षा के प्रतीक थे। उनक पूरा जीवन संघर्ष, दृढ़ता और दृढसंकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषितों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने में गुजार दिया। वो भातीय इतिहास के उन महान नेताओं में से एक थे जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनके विचार आज भी युवाओं में नया जोश भरते हैं और इतिहास रचने के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप भी इतिहास रचना चाहते हैं तो आज ही गांठ बांध लें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ये बातें।
Bhimrao Ambedkar Inspirational Quotes in Hindi
- न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।
- शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।
- सफलता कभी भी अंतिम नहीं होती और विफलता कभी भी घातक नहीं होती, जो मायने रखता है वह है साहस।
- किसी भी व्यक्ति की असली महानता उसके काम में होती है, न कि उसके नाम में।
- मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
- लोकतंत्र का मतलब केवल सरकार का रूप नहीं है, यह मुख्य रूप से साथ रहने का एक तरीका है।
- अपनी किस्मत के बजाय अपनी शक्ति पर विश्वास करो।
- छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल किए जाते हैं।