A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भिंडी के अंदर कीड़े हैं या नहीं? बिना काटे खरीदने से पहले इन टिप्स से लगाएं पता

भिंडी के अंदर कीड़े हैं या नहीं? बिना काटे खरीदने से पहले इन टिप्स से लगाएं पता

How to Identify Pests In Bhindi: अगर आप भी चाहते हैं कि भिंडी के अंदर से कीड़े न निकलें तो खरीदने से पहले इन कुछ ज़रूरी बातों का रखें ध्यान।

भिंडी में कीड़ों की पहचान कैसे करें,- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK- MARKET GARDENING/YOUTUBE- OLD भिंडी में कीड़ों की पहचान

भिंडी की कुरकुरी सब्जी का स्वाद लगभग हर किसी को पसंद होता है। दाल चावल हो या फिर रोटी, भिंडी की सब्जी का स्वाद सबके साथ अच्छा लगता है इसकी सब्जी को बनाने में भी ज़्यादा समय नहीं लगता है। लेकिन, भिंडी काटते समय जब उसमें कीड़े निकल आते हैं तब बड़ी फजीहत हो जाती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि भिंडी को बिना काटे कैसे पहचानें उसमें कीड़े हैं या नहीं या फिर वो कितनी ताज़ी है? चलिए नोट कर लें ट्रिक्स।

कैसे करें कीड़े वाली भिंडी की पहचान?

  • भिंडी में छेद: भिंडी के ऊपरी सतह पर अगर छोटा सा भी छेद हो तो उसे न खरीदें। छेद के आसपास का रंग काला होता है जो कीड़े होने का सबसे बड़ा संकेत होता है। तो जब भी आपको ऐसी भिंडी दिखे तो उसे न खरीदें।

  • भिंडी का नोक देखें: अगर भिंडी की नोक सूखी या काली पड़ रही है, तो उसे खरीदने से बचें। ऐसी भिंडी में कीड़े होने की संभावना बहुत तेजी से बढ़ जाती है।

  • रंग की जांच: अगर भिंडी का रंग गहरा हरा न होकर हल्का पीला, भूरा या काले रंग में बदल रहा है, तो उसे नहीं खरीदना चाहिए। इस तरह की भिंडी ताजी नहीं होती जिससे उसमें कीड़े लगने की संभावना ज्यादा रहती है।

  • नरम भिंडी न लें: अगर भिंडी तोड़ने पर कट की आवाज़ के साथ नहीं टूटती और रबर जैसी लचीली रहती है, तो इसका मतलब है वह बासी है। तो कभी भी भिंडी खरीदते समय नरम भिंडी का खरीदें।

  • पानी में रखने वाली भिंडी: अगर भिंडी को पानी में रखकर बेचा जा रहा है तो उसे भूलकर भी न खरीदें। दुकानदार पानी में भिंडी रखते हैं, जिससे वे ताजी दिखें, लेकिन ऐसी भिंडी पानी से निकलते ही कुछ समय में सड़ जाती है।

ताज़ी भिंडी की पहचान कैसे करें?

ताजी और बिना कीड़े वाली भिंडी चुनने के लिए उसे हल्का मोड़कर देखें। अगर वह आसानी से टूट जाए तो वह ताजी है। चमकदार, गहरे हरे रंग की, मीडियम आकार की और नरम भिंडी चुनें। 

Latest Lifestyle News