गर्मियों में मटके का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह पानी नेचुरल तरीके से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। लेकिन तेज गर्मी और लू के कारण कई बार मटके का पानी भी भट्टी की तरह गर्म होने लगता है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि आखिर मटके का पानी लंबे समय तक ठंडा और मीठा कैसे रखा जाए। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर मटके के पानी को फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
मटके का पानी ठंडा रखने के लिए आज़माए ये आसान टिप्स:
-
धूप से दूर हवादार जगह पर रखें: मटके को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे। बंद और गर्म जगह पर रखने से पानी जल्दी गर्म हो जाता है।हवादार जगह पर रखने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि वहां धूप न आती हो वरना पानी गर्म होने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा।
-
जूट से ढककर भिगोएं: अगर आप चाहते हैं कि मटके का पानी ठंडा रहे तो जूट से ढककर उसे पानी से भिगोएं। ऐसा करने से मटके का पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा। जूट को सूखने न दें और दिन में 2-3 बार उस पर पानी छिड़कते रहें
-
कॉटन के गीले कपड़े से ढकें: अगर, आपके पास जुट नहीं है तो आप कॉटन के कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मटके के ऊपर सूती गीला कपड़ा लपेट दें। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है।
-
रेत का करें इस्तेमाल: एक बड़ी प्लेट या बर्तन में रेत भरकर उसे गीला करें और उस पर मटका रखें। यह प्राकृतिक एयर कंडीशनिंग की तरह काम करता है।
-
स्टैंड पर रखें मटका: मटके को जमीन पर रखने की बजाय लकड़ी या लोहे के स्टैंड पर रखें, इससे हवा पास होती रहती है और पानी ज्यादा ठंडा रहता है।
-
नया मटका इस्तेमाल करने से पहले भिगोएं: अगर नया मटका है तो उसे 10-12 घंटे पानी में भिगोकर रखें। इससे मिट्टी के छिद्र एक्टिव हो जाते हैं और पानी ज्यादा ठंडा रहता है।
Latest Lifestyle News