घर पर नींबू से ऐसे बनाएं क्लीनिंग लिक्विड, साफ हो जाएगी गंदगी, मिनटों में कई चीजें चमक जाएंगी
How to make cleaning liquid: क्या आप जानते हैं कि घर पर भी क्लीनिंग लिक्विड यानी साफ-सफाई को आसान बनाने वाला घोल तैयार किया जा सकता है?
क्या आप भी साफ-सफाई के काम को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस हैक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आज हम आपको घर पर क्लीनिंग लिक्विड बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। इस क्लीनिंग लिक्विड की मदद से कुछ ही मिनटों में साफ-सफाई की जा सकती है। अलग-अलग चीजों पर चढ़ी हुई धूल, मिट्टी और गंदगी का चुटकियों में सफाया करने के लिए इस लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूज करें नींबू- इस क्लीनिंग लिक्विड को बनाने के लिए न तो ज्यादा समय लगेगा और न ही ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर नेचुरल क्लीनिंग लिक्विड बनाने के लिए आधे नींबू के अलावा एक कटोरी पानी, 2 चम्मच सफेद सिरका, 2 चम्मच बेकिंग सोडा और कॉटन का कपड़ा चाहिए होगा।
नेचुरल क्लीनिंग लिक्विड- सबसे पहले एक कटोरी पानी निकाल लीजिए। अब इसमें बेकिंग सोडा मिला लीजिए। इसके बाद इस मिक्सचर में सफेद सिरके को भी मिला लीजिए। आखिर में आपको इस मिश्रण में हाफ नींबू को निचोड़ लेना है। आपका क्लीनिंग लिक्विड इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। आप इस लिक्विड को किसी भी स्प्रे बॉटल में भर लीजिए और यूज कीजिए।
साफ करें कई चीजें- बाथरूम मिरर में लगे पानी के दाग साफ करने के लिए इस क्लीनिंग लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस क्लीनिंग लिक्विड की मदद से खिड़कियों के शीशे भी आसानी से साफ हो जाएंगे। ग्रीसी चिमनी को क्लीन करने के लिए भी इस क्लीनिंग लिक्विड को यूज किया जा सकता है। ट्रॉली बैग को साफ करने के लिए आपको एक कॉटन के कपड़े पर क्लीनिंग लिक्विड डालना है और फिर इस गीले कपड़े को निचोड़कर ट्रॉली बैग को रगड़ते हुए क्लीन कर लेना है। आपका ट्रॉली बैग एकदम नए जैसा दिखने लगेगा।
| ये भी पढ़ें: |
| धो लिए हैं कपड़े और धूप नहीं है, तो आजमाएं ये ट्रिक्स, आसानी से सूख जाएंगे |
| |
| जैकेट्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक, ड्राई क्लीनिंग पर खर्च नहीं करने पड़ेंगे पैसे |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
