A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, जान लीजिए ड्रिंक को बनाने का बेहद आसान तरीका

वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, जान लीजिए ड्रिंक को बनाने का बेहद आसान तरीका

Cumin water health benefits: क्या आपने कभी जीरे का पानी पिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए इस ड्रिंक को पीने की सलाह दी जाती है।

जीरे का पानी- India TV Hindi Image Source : FREEPIK/KUNAL KAPUR/YT जीरे का पानी

जीरे का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों को बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि जीरे में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने वजन घटाने के सफर को अंग्रेजी वाला सफर नहीं बनने देना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको जीरे का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। आइए सबसे पहले औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।

बनाने का तरीका- जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच जीरे को भिगो दीजिए। आपको रात भर के लिए जीरे को पानी में भिगोए रखना है। अगली सुबह आपको जीरे के पानी को लगभग 5 मिनट तक बॉइल करना है। अब आप जीरे के पानी को छानकर गुनगुना करके पी सकते हैं। जीरे के पानी को टेस्टी बनाने के लिए इसमें नींबू या फिर शहद को एड किया जा सकता है।

वेट लॉस में कारगर- जीरे का पानी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। यही वजह है कि वेट लॉस के लिए जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है। पेट की चर्बी को कम करने से लेकर कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने तक, ये ड्रिंक सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए।

जीरे का पानी पीने के फायदे- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी जीरे का पानी पिया जा सकता है। अगर आप रेगुलरली जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी इस ड्रिंक को पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, लिमिट में रहकर ही जीरे का पानी पिएं क्योंकि इस ड्रिंक की ज्यादा मात्रा सेहत पर नेगेटिव असर भी डाल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News