कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाना है। इस खास मौके पर लोग जमकर रंग और गुलाल खेलेंगे। लेकिन रंगों में मौजूद केमिकल्स की वजह से स्किन का हाल भी बुरा हो जाएगा। सबसे ज्यादा लोग गुलाबी रंग से होली खेलते हैं। रंग कोई भी चेहरा बुरी तरह डैमेज होता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर पर आप आसानी से बिना केमिकल वाला गुलाबी रंग बना सकते हैं। यहां जान लें गेलाबी रंग कैसे बना सकते हैं।
सूखा गुलाबी गुलाल
अगर आप चेहरे पर लगाने के लिए मुलायम गुलाल चाहते हैं, तो इन तरीकों से बना सकते हैं।
बीटरूट का इस्तेमाल: एक बीटरूट को कद्दूकस कर लें। इसे कॉर्नफ्लोर या मैदा में अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को खने दें। सूखने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। आपको शानदार गहरा गुलाबी गुलाल मिल जाएगा।
गुलाब की पंखुड़ियां
लाल या गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर पीस लें। खुशबू और मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा टेलकम पाउडर या मैदा मिला सकते हैं।
गीला गुलाबी रंग
होली खेलने के लिए बाल्टियों में गुलाबी पानी तैयार करने के लिए एक या दो चुकंदर को काटकर रात भर पानी में भिगो दें। सुबह तक आपको गहरा गुलाबी/मजेंटा पानी मिलेगा। ज्यादा गहरा रंग चाहिए तो इसे पानी में उबाल भी सकते हैं।
कचनार के फूल से करें तैयार
गुलाबी कचनार के फूलों को रात भर पानी में भिगोकर रखने से भी सुंदर गुलाबी रंग मिलता है।
Latest Lifestyle News