1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दही में बस डाल दें ये एक चीज, फ्रिज के बाहर भी हफ्ते भर नहीं होगा खट्टा, पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट

दही में बस डाल दें ये एक चीज, फ्रिज के बाहर भी हफ्ते भर नहीं होगा खट्टा, पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट

गर्मियों में दही को लंबे समय तक ताजा और मीठा बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है। दही के खट्टे होने का मुख्य कारण लैक्टिक एसिड बनाने वाले बैक्टीरिया की अधिक सक्रियता है। लेकिन यहां बताए गए ट्रिक की मदद से आप दही को बिना फ्रिज के भी खट्टा होने से बचा सकते हैं।

दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं

गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ हाइड्रेट भी करता है। गर्मी में हर घर में रोजाना दही खाई जाती है। दही का सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं। कुछ लोग रायता खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को दही की लस्सी पसंद आती है। लेकिन समस्या तब होती है जब दही जल्दी खट्टे हो जाते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि गर्मियों में सुबह का जमाया दही शाम तक खट्टा हो जाता है। जिससे उसका स्वाद बेकार हो जाता है। ऐसे में यहां हम एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं। 

दही में डालें बस ये एक चीज

गर्मियों के मौसम में दही को खट्टा होने से बचाने के लिए आप नारियल के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ट्रिक बहुत कारगर माना जाता है। पहले के जमाने में दही को खट्टा होने से बचाने के लिए लोग इस ट्रिक का ही इस्तेमाल करते थे। दही में मौजूद बैक्टीरिया उसे जमाने और खट्टा बनाने का काम करते हैं। लेकिन इस ट्रिक से आप दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल

इसके लिए सबसे पहले नॉर्मल तरीके से दही में जामन डालें। जब दही पूरी तरह जम जाए तो ताजा कच्चा नारियाल लें और इसे 2–3 इंच का टुकड़ा काट लें। अब इस टुकड़े को हल्के हाथों से उसे दही में दबा दें। इसके बाद दही को ढककर रख दें। नारियल का टुकड़ा डालने से दही जल्दी खट्टा नहीं होता है। 

Latest Lifestyle News