A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बड़े काम का है तरबूज काटने का ये जापानी तरीका, मिनटों में निकल जाएंगे सारे बीज, खाना हो जाएगा आसान

बड़े काम का है तरबूज काटने का ये जापानी तरीका, मिनटों में निकल जाएंगे सारे बीज, खाना हो जाएगा आसान

Watermelon Seeds Removing And Cutting Trick: गर्मी में ठंडा-ठंडा तरबूज खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही तरबूज के बीज परेशान करते हैं। तरबूज में 1-2 नहीं बल्कि सैकड़ों काले बीज पाए जाते हैं। आज हम आपको तरबूज काटने की ऐसी जापानी ट्रिक बता रहे हैं जिससे बीज आसानी से निकल जाएंगे।

तरबूज के बीज कैसे निकालें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK तरबूज के बीज कैसे निकालें

गर्मियों के लिए तरबूज अच्छा फल है। लाल, मीठा और रस से भरा तरबूज खाना लोगों को खूब पसंद होता है। भीषण गर्मी में तरबूज न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि बॉडी को हाइड्रेट रखता है। लेकिन कुछ लोग तरबूज को उसके बीज की वजह से खाना पसंद नहीं करते हैं। भारत में मिलने वाले ज्यादातर तरबूज बीज वाले होते हैं। तरबूज के बीज निकालना अपने आप में बड़ी मेहनत वाला काम है। इन्हें खाते वक्त बीच-बीच में आने वाले बीजों को थूकना होता है। हालांकि कुछ बीज चबा लेंगे या निगल जाएंगे तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा। अगर आप भी तरबूज के बीज को लेकर परेशान रहते हैं तो हम आपको जापानी लोगों का तरबूज काटने का एक खास तरीका बता रहे हैं। जिससे बहुत कम मेहनत में ही तरबूज के सारे बीज आसानी से निकल जाएंगे।

तरबूज से बीज निकालने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। ज्यादातर लोग पहले तरबूज को काटते हैं और फिर उसके बीज निकालते हैं। ऐसा करने में काफी वक्त लगता है। लेकिन जापानी तरीके से तरबूज काटने में ये काम काफी आसान हो जाता है। आप मिनटों में तरबूज के सारे बीज निकाल सकते हैं। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा।

तरबूज के बीज निकालने का आसान तरीका

  • तरबूज को अच्छी तरह से धो लें और ऊपर नीचे का हिस्सा काटकर अलग कर दें। इससे तरबूज एक जगह आसानी से टिक जाता है और पकड़कर काटना आसान हो जाता है।

  • तरबूज बड़ा फल होता है तो इसे काटने के लिए किसी बड़े चाकू का इस्तेमाल करें। ज्यादातर लोग तरबूज को बीच से काटते हैं जिससे ये गोल शेप में कटता है। लेकिन जापानी लोग तरबूज को लंबाई में दो हिस्सों में काटते हैं।

  • इस तरह काटने से आपको तरबूज के अंदर बनी काले बीजों की लाइन दिखाई देगी। ध्यान से देखेंगे तो समझ आएगा कि तरबूज के बीज एक पैटर्न और एक लाइन में चिपके होते हैं। अब या तो सीधे उस लाइन को चाकू की मदद से निकाल दें।

  • अब जापानी लोग तरबूज की ऐसे स्लाइस करते हैं जिससे चाकू बीजों की लाइन के पास लगे और सारे बीच चाकू से काटने पर ही निकलने लगें। तरबूज के टुकड़ों को ऐसे काटें कि चाकू की मदद से सारे बीज आसानी से निकल जाएं।

  • अब तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और जिससे ये क्यूब्स की शेप में बन जाएंगे। इसी तरह जापानी लोग तरबूज काटकर खाते हैं। क्यूब्स में कटा तरबूज दिखने में बहुत अच्छा लगता है। अगर लगे कि बीज रह गए हैं को आप किसी फोक यानि कांटे से या टूथपिक की मदद से भी बीज आसानी से निकाल सकते हैं।

  • इस तरह आप बड़ी आसानी से तरबूज के बीज निकाल सकते हैं। बिना बीज वाले तरबूज को आप शरबत बनाने के लिए या किसी दूसरी डिश बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका घंटों का काम काफी आसान हो जाएगा।

 

Latest Lifestyle News