A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मोटी फूली हुई Puffer जैकेट घर में कैसे धोएं, इस ट्रिक से बिना खराब हुए हो जाएगी साफ, बचेंगे Dry Clean के पैसे

मोटी फूली हुई Puffer जैकेट घर में कैसे धोएं, इस ट्रिक से बिना खराब हुए हो जाएगी साफ, बचेंगे Dry Clean के पैसे

How To Clean Jackets At Home: कड़ाके की ठंड में मोटी Puffer jacket ही बचा सकती है। लेकिन इसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। जान लें घर में जैकेट साफ करने का आसान तरीका क्या है? पफर जैकेट को कैसे क्लीन करें?

जैकेट घर में कैसे धोएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK जैकेट घर में कैसे धोएं

दिल्ली एनसीआर की सर्दी से बचने के लिए आपके पास Puffer जैकेट और गर्म कोट जरूर होने चाहिए। सर्दी में गर्म कपड़े ही मौसम की मार से आपको बचा सकते हैं। कड़ाके की ठंड में जैकेट्स और कोट्स शरीर को गर्माहट देते हैं। लेकिन जैकेट्स को साफ करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई बार खाने के दाग जैकेट पर लग जाते हैं जिससे जैकेट को क्लीन करना जरूरी हो जाता है। हफ्ते 10 दिन बाद आपको एक बार जैकेट को क्लीन जरूर कर लेना चाहिए। अगर ड्राई क्लीन में पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आप घर में इस ट्रिक से भी जैकेट साफ कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे मोटी जैकेट को भी घर में आसानी से साफ कर सकते हैं।

पफर जैकेट घर में कैसे साफ करें (Puffer Jackets Cleaning Tips At Home)

जैकेट पर कुछ खाना गिर जाए और दाग पड़ जाए तो इसे तुरंत साफ करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए कोई माइल्ड कलरलेस डिटर्जेंट लें और उसे दाग वाले हिस्से पर डालकर थोड़ी देर उंगलियों से रगड़ लें। अब कुछ मिनट के लिए जैकेट को ऐसे ही रहने दें और फिर साफ पानी की मदद से डिटर्जेंट को क्लीन कर लें। जैकेट को ठंडे पानी से धोना अच्छा होगा। इससे निशान आसानी से छूट जाएगा।

वॉशिंग मशीन में जैकेट कैसे धोएं 

आप चाहें तो पफर जैकेट्स को वॉशिंग मशीन में भी धो सकते हैं। मशीन में धोने से जैकेट एकदम साफ जाती हैं। हालांकि जैकेट धोते वक्त आपको ये टिप्स जरूर फॉलो कर लेने चाहिए।

  • सबसे जरूरी है कि जैकेट पर लगे टैग को पढ़ें कि इसे मशीन में धो सकते हैं या सिर्फ ड्राई क्लीन ही करवा सकते हैं।
  • दूसरा जब भी जैकेट वॉश करें जेब चेक कर लें कि खाली हैं या नहीं और जैकेट की जेब जिप लगाकर बंद कर दें।
  • मशीन में जैकेट धोने के लिए कोल्ड वॉश और जेंटल साइकिल पर थोड़ा हल्का डिटर्जेंट डालकर ही क्लीन करें।
  • जब भी जैकेट धोएं तो उन्हें अकले या एक दो पफर जैकेट के साथ ही वॉश करें। ज्यादा सामान न डालें।
  • सैमी ऑटोमैटिक मशीन में जैकेट को 2 बार ही रिंस करें, जिससे साबुन पूरी तरह निकल जाए।
  • फुल ऑटोमैटिक मोड में मशीन को वुलन सेटिंग पर या माइल्ड सेटिंग पर ही वॉश करें।

 

Latest Lifestyle News