1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. स्ट्रेस के बाद आपको भी होने लगती है बेचैनी, बढ़ जाती है एंजायटी तो ये टिप्स करें फॉलो, मिलेगा तुरंत आराम

स्ट्रेस के बाद आपको भी होने लगती है बेचैनी, बढ़ जाती है एंजायटी तो ये टिप्स करें फॉलो, मिलेगा तुरंत आराम

कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा तनाव लेने से एंजायटी की परेशानी होने लगती है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो उसे कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करे

एंजायटी- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC एंजायटी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गया है। हालांकि, कई लोगों के लिए तनाव सिर्फ मानसिक दबाव तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसके बाद बेचैनी, घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और एंजायटी जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आपको भी स्ट्रेस के बाद ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। जाने-माने चिकित्सक डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, एंजायटी के दौरान शरीर और दिमाग को शांत करना सबसे जरूरी होता है। सही समय पर अपनाए गए कुछ आसान उपाय तनाव और घबराहट को कम करने में मदद कर सकते हैं।

स्ट्रेस के बाद एंजाइटी होने पर करें ये टिप्स फॉलो:

  • गहरी सांस लेने की कोशिश करें: जब भी बेचैनी महसूस हो, धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें। इससे शरीर का नर्वस सिस्टम शांत होता है और मन को सुकून मिलता है।

  • कैफीन का सेवन कम करें: चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन कुछ लोगों में एंजायटी को बढ़ा सकता है। इसलिए तनाव के दौरान इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।

  • शरीर को एक्टिव रखें: हल्की वॉक, योग या स्ट्रेचिंग करने से तनाव कम करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मूड बेहतर हो सकता है।

  • पर्याप्त पानी पिएं: डिहाइड्रेशन भी बेचैनी और थकान बढ़ा सकता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

  • अच्छी नींद लें: नींद की कमी तनाव और एंजायटी को बढ़ा सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।

  • अपने मन की बात साझा करें: अगर किसी बात को लेकर ज्यादा तनाव महसूस हो रहा है, तो किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें।

अगर एंजायटी के लक्षण बार-बार हो रहे हैं, लंबे समय तक बने रहते हैं या आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं, तो डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। सही मार्गदर्शन और समय पर मदद से स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।

Latest Lifestyle News