1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बनाना चाहते हैं खिले खिले चावल, तो अपनाकर देखें ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल

बनाना चाहते हैं खिले खिले चावल, तो अपनाकर देखें ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल

खिले-खिले और अलग-अलग चावल बनाने के लिए सही तकनीक और सही माप बहुत जरूरी है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कैसे आप खिले खिले चावल बना सकते हैं।

बनाना चाहती हैं खिले खिले चावल, तो अपनाकर देखें ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल- India TV Hindi
Image Source : CANVA बनाना चाहती हैं खिले खिले चावल, तो अपनाकर देखें ये तरीका, आपस में नहीं चिपकेंगे चावल

चावल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन अक्सर बनाते समय ये आपस में चिपक जाते हैं या हलवा बन जाते हैं। ये समस्या ज्यादातर लोगों के साथ होती है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बनाया हर दाना खिला-खिला बने, तो इसके लिए किसी खास चावल की नहीं, बल्कि सही तकनीक की ज़रूरत होती है। यहां हम आपको ऐसे आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हर बार रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल बना सकती हैं। यहां जान दानेदार चावल बनाने का तरीका। 

1. सही तरीके से धोना और भिगोना
चावल चिपकने का सबसे बड़ा कारण उनमें मौजूद अतिरिक्त स्टार्च होता है। चावल को पकाने से पहले ठंडे पानी से तब तक धोएं जब तक कि सफेद स्टार्च निकलना बंद न हो जाए और पानी साफ न दिखने लगे। धोने के बाद चावल को कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए साफ पानी में भिगोकर रखें। इससे चावल का दाना पानी सोखकर थोड़ा लंबा होता है और पकते समय टूटता नहीं है।

2. पानी का सही अनुपात 
चावल पकाने के तरीके के आधार पर पानी की मात्रा तय करे। 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी बेहतरीन माप है। अगर आप पतीले में ज्यादा पानी डालकर चावल उबाल रही हैं, तो पानी की कोई पाबंदी नहीं है। चावल पकने के बाद मांड को छानकर अलग कर दें।

3. जादू लाएगा थोड़ा सा घी और नींबू
पानी में उबाल आने पर उसमें आधा छोटा चम्मच देसी घी या रिफाइंड तेल डाल दें। तेल चावल के दानों पर एक परत बना देता है, जिससे वे आपस में नहीं चिपकते। इसके बाद पकते हुए पानी में 4-5 बूंदें नींबू के रस की डालें। नींबू का एसिड स्टार्च को तोड़ने में मदद करता है, जिससे चावल एकदम खिलकर आते हैं और उनका रंग भी बिल्कुल सफेद दिखता है।

4. आंच का सही संतुलन और ढककर पकाना
पानी और चावल को पहले तेज आंच पर उबलने दें। जब पानी थोड़ा कम हो जाए और चावल के स्तर तक आ जाए, तब आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। बर्तन को ढक्कन से अच्छी तरह ढक दें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में बार-बार ढक्कन उठाकर या कड़छी चलाकर चावल को न छेड़े, इससे दाने टूट जाते हैं।

5. पकाने के बाद दें रेस्टिंग टाइम
गैस बंद करते ही चावल को तुरंत सर्व न करें और न ही तुरंत कड़छी चलाएं। गैस बंद करने के बाद बर्तन को 10 मिनट के लिए ढका रहने दें। भाप में चावल अंदर तक पूरी तरह सेट हो जाते हैं। 10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर कांटे की मदद से चावल को हल्के हाथों से ऊपर-नीचे करें।

Latest Lifestyle News