1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाना चाहते हैं रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल, तो इन छोटी-छोटी टिप्स को जरूर करें फॉलो

बनाना चाहते हैं रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल, तो इन छोटी-छोटी टिप्स को जरूर करें फॉलो

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 30, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 04:33 pm IST

भारत में कई लोगों को दाल के साथ चावल खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल बनाने के इस बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं?

खिले-खिले चावल कैसे बनाएं?- India TV Hindi
खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आपने कभी घर पर बनाए गए चावल और रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले चावल के बीच के फर्क पर गौर किया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेस्टोरेंट के चावल घर के चावल की तुलना में काफी ज्यादा खिले-खिले होते हैं। रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले चावल का एक-एक दाना अलग-अलग दिखाई देता है। आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जो घर पर बनाए जाने वाले चावल को भी खिला-खिला बना सकती हैं।

चावल को धोने का तरीका

राइस को कुक करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। खिले-खिले चावल बनाने के लिए चावल में मौजूद स्टार्च को धोकर बाहर निकालना जरूरी होता है। यानी जब तक आपको साफ पानी न दिखाई दे, तब तक आपको चावल को धोना है। इसके अलावा आपको बता दें कि अगर आप बिरयानी और पुलाव बनाना चाहते हैं, तो आपको बासमती चावल का इस्तेमाल करना चाहिए। अलग-अलग डिश के साथ अलग-अलग वैराएटी के चावल यूज किए जाते हैं। 

राइस को किस तरह से पकाएं?

क्या आप चावल को पकाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर आप रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो आपको चावल को धीमी आंच पर रखकर पकाना चाहिए। आपको बता दें कि चावल को तेज आंच पर पकाने से चावल जल भी सकते हैं।

सही होनी चाहिए पानी की मात्रा

अगर आप चावल बनाते समय कम पानी का इस्तेमाल करेंगे, तो चावल कच्चे रह जाएंगे। वहीं अगर आप राइस को कुक करते समय ज्यादा पानी यूज करते हैं, तो चावल घुलने लग जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक कप चावल के लिए डेढ़ से दो कप पानी की जरूरत पड़ सकती है।

गौर करने वाली बात

खिले-खिले चावल बनाने के लिए आपको इस टिप को जरूर फॉलो करना चाहिए। जब राइस लगभग 90% पक जाए, तब आप गैस बंद कर दीजिए। अब आपको लगभग पांच से दस मिनट के लिए चावल को ढककर पकाना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल