Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 40s में भी त्वचा पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा, स्किन को यंग बनाए रखने के लिए यूज करें ये बॉडी स्क्रब

40s में भी त्वचा पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा, स्किन को यंग बनाए रखने के लिए यूज करें ये बॉडी स्क्रब

Written By: Vanshika Saxena Published : Jan 29, 2025 04:46 pm IST, Updated : Jan 29, 2025 04:46 pm IST

अगर आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहते हैं, तो किचन में रखी कुछ चीजों से नेचुरल बॉडी स्क्रब बनाकर जरूर इस्तेमाल करें।

त्वचा के लिए बनाएं केमिकल फ्री बॉडी स्क्रब- India TV Hindi
Image Source : PEXELS त्वचा के लिए बनाएं केमिकल फ्री बॉडी स्क्रब

किचन में रखी आसानी से मिल जाने वाली कुछ चीजों की मदद से आप घर पर नेचुरल बॉडी स्क्रब बना सकते हैं। केमिकल फ्री बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको एक कप बेसन, दही, दूध, नींबू, चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी चीजों में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे... 

बॉडी स्क्रब की रेसिपी

सबसे पहले एक कटोरे में बेसन और दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में थोड़ा सा नींबू का रस, दूध और चुटकी भर चंदन का पाउडर भी एड कर लीजिए। इसके बाद आपको इस कटोरे में थोड़ा सा हल्दी पाउडर भी डालना है। अब आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपका बॉडी स्क्रब बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

आइए इस बॉडी स्क्रब को इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। बॉडी स्क्रब को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए बॉडी स्क्रब को सूखने दीजिए। अब अपनी त्वचा पर धीरे-धीरे स्क्रब कीजिए और स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

बेसन, दही, दूध, नींबू, चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर से बना ये बॉडी स्क्रब आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बॉडी स्क्रब को इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए भी इस बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस बॉडी स्क्रब को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement