1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखी-फटी त्वचा को बनाना चाहते हैं बेबी सॉफ्ट, तो आजमाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

रूखी-फटी त्वचा को बनाना चाहते हैं बेबी सॉफ्ट, तो आजमाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 25, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 10:16 pm IST

क्या आप भी रूखी त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय- India TV Hindi
रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय Image Source : PEXELS

सर्दियों में अक्सर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। अगर आप भी अपनी त्वचा की खोई हुई नमी को वापस पाना चाहते हैं, तो दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। रूखी-फटी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप किचन में आसानी से मिल जाने वाली कुछ चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। 

इस्तेमाल कर सकते हैं मलाई

मलाई में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी ड्राई स्किन को मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकती है। मलाई को रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। महज दो मिनट तक मलाई को अपने चेहरे पर लगाकर रखें और फिर फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। अगर आप चाहें तो नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

शहद और हल्दी को कर सकते हैं अप्लाई

शहद को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। शहद को अपने चेहरे पर थोड़ी देर के लिए लगाकर रखें। मुंह धोने के बाद आपका चेहरा मुलायम हो जाएगा। अगर आप चाहें तो हल्दी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके भी बेबी सॉफ्ट स्किन पा सकते हैं। इसके अलावा दही की मदद से भी त्वचा के रूखेपन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं एलोवेरा

त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल को भी अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हर रोज अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही हफ्ते के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके चेहरे की खोई नमी को वापस लौटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

हालांकि, इन सभी चीजों को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल