A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हर कीमत पर मिल जाएगी सफलता, अगर घोल कर पी ली जेफ बेजोस की ये बातें

हर कीमत पर मिल जाएगी सफलता, अगर घोल कर पी ली जेफ बेजोस की ये बातें

Jeff Bezos Quotes: दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग रिटेलर कंपनी में से एक अमेजन (Amazon) के CEO जेफ बेजोस की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में की जाती है। उन्होंने संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। ऐसे में यहां उनके प्रेरक विचार दिए गए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Jeff Bezos Quotes- India TV Hindi
Image Source : PTI Jeff Bezos Quotes

जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) एक प्रसिद्ध अमेरिकी बिजनेसमैन, निवेशक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। उन्हें मुख्य रूप से ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग दिग्गज कंपनी Amazon के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1994 में अपने गैरेज से अमेज़ॅन की शुरुआत एक ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में की थी, जो आज दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन रिटेलर बन चुका है। वह वर्तमान में इसके कार्यकारी अध्यक्ष हैं। स अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' के भी संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रा को सुलभ बनाना और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को पृथ्वी से बाहर ले जाना है। वो आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे। 

Jeff Bezos Motivational Quotes 

हम जो भी काम करते हैं उसके प्रति हमारा जुनून ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

बिजनेस में सफल होने के लिए मिशनरी होना पड़ेगा न कि लालची।

असफलता आविष्कार के साथ आती है। यह वैकल्पिक नहीं है।

मैं अगर फेल हो जाता तो भी मुझे अफसोस नहीं होगा, मुझे अफसोस तब हो सकता है, जब मैंने प्रयास ही न किया हो।

डटकर मेहनत करो, खूब मजे करो और इतिहास बनाओ।

बिज़नेस में जो खतरनाक होता है, वो है समय के साथ विकसित ना होना।

किसी कम्पनी को ज्यादा चमकदार होने का आदी नहीं होना चाहिए, क्योंकि चमकदार चीज़े ज्यादा दिन नहीं टिकती है।

यदि आप कुछ भी नया करने जा रहे है, तो आपको लोगो द्वारा गलत समझा जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको लंबे समय वाला निवेश करना चाहिए।

यदि आप अपनी आलोचना झेलना नहीं चाहते तो कभी भी कुछ नया करने की कोशिश मत कीजिये।

Latest Lifestyle News