1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करवा चौथ के लिए करनी है शॉपिंग, तो दिल्ली के ये मार्केट्स हैं बेस्ट, एक ही जगह मिल जाएगा सारा सामान

करवा चौथ के लिए करनी है शॉपिंग, तो दिल्ली के ये मार्केट्स हैं बेस्ट, एक ही जगह मिल जाएगा सारा सामान

अगर आप करवा चौथ के लिए शॉपिंग करना चाहती हैं तो दिल्ली के इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको सस्ते दामों पर बेस्ट चीजें मिल जाएगी।

करवा चौथ के लिए करनी है शॉपिंग, तो दिल्ली के ये मार्केट्स हैं बेस्ट, एक ही जगह मिल जाएगा सारा सामान- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV करवा चौथ के लिए करनी है शॉपिंग, तो दिल्ली के ये मार्केट्स हैं बेस्ट, एक ही जगह मिल जाएगा सारा सामान
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में करवा चौथ आने के महीने भर पहले से ही महिलाएं शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। उनकी लिस्ट काफी लंबी होती है जिसमें कपड़ों से लेकर पूजा की सामग्री तक शामिल होती है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए शॉपिंग की प्लानिंग कर रही हैं, तो दिल्ली के इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इन बाजारों की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको सुहाग का सारा सामान एक ही जगह पर सस्ते दामों पर मिल जाएगा। 
 
1. चांदनी चौक मार्केट 
दिल्ली का चांदनी चौक करवा चौथ की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मार्केट माना जाता है। यहां की तंग गलियों में डिजाइनर साड़ियां, लहंगे और खूबसूरत सूट रिजनेबल दामों पर मिल जाते हैं। इसके अलावा, किनारी बाजार में पूजा की थाली, चलनी और करवा से लेकर दुल्हन के श्रृंगार का हर सामान मिल जाएगा। ये मार्केट चूड़ियों की खरीदारी के लिए भी बेस्ट है। 
 
2. लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट 
सेंट्रल मार्केट के नाम से मशहूर लाजपत नगर महिलाओं की शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां ट्रेंडी सूट, रेडीमेड कुर्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और फुटवियर का शानदार कलेक्शन मिल जाएगा। त्योहारों के सीजन में इस मार्केट की रौनक देखने लायक होती है। यहां बजट फ्रेंडली दामों पर आप ट्रेंडी चीजें खरीद सकती हैं। 
 
3. करोल बाग मार्केट
करवा चौथ की शॉपिंग के लिए आप करोल बाग मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आप एम्ब्रायडरी वाले लहंगे या डिजाइनर गाउन खरीदना चाहती हैं, तो करोल बाग बेस्ट ऑप्शन है। यहां कपड़ों के अलावा आपको फुटवियर, शृंगार का सामान मिल जाते हैं।
 
4. सदर बाजार 
यदि आप बजट में रहते हुए होलसेल रेट पर सारा सामान खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां चूड़ियां, बिंदी, मेकअप प्रोडक्ट्स, गिफ्ट आइटम्स और पूजा पाठ की सामग्री बहुत ही कम कीमतों पर थोक भाव में मिलती है। 
 

Latest Lifestyle News