जब भी आप बाजार से सब्जियां खरीदने जाएं तो सिर्फ चमकदार सब्जियां देखकर ही न खरीदें। कई बार चमकदार दिखने वाली सब्जियां अंदर से खराब होती हैं, तो कुछ सब्जियों में ऐसे संकेत होते हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस स्पेशलिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि बाजार से ताजी सब्जियां सब्जियां खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
सब्जियां खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
-
भिंडी: भिंडी ख़रीदते समय हमेशा यह चेक करें की वह ताज़ी है या नहीं। इसे चेक करने के लिए भिंडी को प्रेस करें अगर वह बीचे में से टूट नहीं बल्कि मुड़ जा रही है तो उसे न ख़रीदे। ऐसी भिंडी बासी हो सकती है। ताज़ी भिंडी एक झटके में चट की आवाज़ के साथ आसानी से टूट जाती है।
-
नींबू: अगर नींबू को दबाने के बाद भी वह दब नहीं हो रहा है। वह बहुत ज़्यादा कड़का या सख्त है तो इस तरह का तो नींबू न खरीदें। इस तरह के नींबू में जूस नहीं होता है। वहीं, जो नींबू दबाने पर बहुत अधिक सॉफ्ट या पिचके हुए लगें, वे अंदर से सड़े हुए या खराब निकल सकते हैं। इसके अलावा तरबूज खरीदते समय वह मीठा है कि नहीं यह जानने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
-
ब्रोकली: ब्रोकली खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके गुच्छे पर कहीं भी पीलापन या ब्राउन कलर दिख रहा है तो उसे नहीं खरीदना चाहिए। इसका डंठल सख्त, हरा और ताज़ा होना चाहिए। नरम, चिपचिपा या सूखा हुआ डंठल भी खराब होने का संकेत है।
-
आलू: अगर आलू के ऊपर हरा पैचेस दिखाई दे तो इस तरह का आलू न खरीदें। इस रंग वाले आलू का स्वाद अच्छा नहीं लगता है।
-
शकरकंदी: शकरकंदी कई बार फीकी निकल जाती है। ऐसे में शकरकंदी खरीदते समय हमेशा उसके रंग पर ध्यान दें। कोशिश करें कि ऐसी शकरकंदी चुनें जिसका छिलका गहरा लाल हो। आमतौर पर इस तरह की शकरकंदी ज्यादा मीठी मानी जाती है।
Latest Lifestyle News