1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. किचन में लगा पंखा तेल से हो गया है चीकट, साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, नए जैसा चमकने लगेगा

किचन में लगा पंखा तेल से हो गया है चीकट, साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, नए जैसा चमकने लगेगा

रसोई में लगे पंखे पर सबसे ज्यादा तेल और धूल मिट्टी जमा होती है। लंबे समय तक साफ न करने से पंखा चिकनाई से चीकट हो जाता है। ऐसे गंदे पंखे को साफ करने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं। इससे आसानी से पंखे पर लगी गंदगी साफ हो जाएगी।

पंखा साफ करने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंखा साफ करने के टिप्स

गर्मी में जब दिन-रात पंखा चलता है तो सबसे ज्यादा गंदगी पंखे पर जाकर ही चिपकती है। खासतौर से किचन में लगा पंखा सबसे ज्यादा गंदा होता है। रसोई में खाना बनाते वक्त सारा तेल हवा में उड़कर पंखे पर जाकर चिपक जाता है। जिससे पंखा बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है। धूल के कण पंखे पर जमा होने लगते हैं। ऐसे में आपको समय-समय पर पंखे को साफ करते रहना चाहिए, क्योंकि पंखे पर जमे धूल के कण हवा में उड़कर सांस में चले जाते हैं और परेशानी बढ़ा सकते हैं। अगर आपकी रसोई में लगा पंखा भी काफी चिपचिपा हो चुका है तो उसे तुरंत साफ कर लें। पंखे पर लगे चिपचिपे तेल को साफ करने के लिए आप ये आसान उपाय अपना सकते हैं।

चिपचिपे पंखे को कैसे साफ करें?

नींबू, बेकिंग सोडा और साबुन का घोल- गंदे पंखे को साफ करने के लिए आपको लिक्विड साबुन,सोडा और नींबू का एक घोल बनाकर तैयार करना है। इस घोल में स्पंज या कोई गीला कपड़ा डाल दें। अब कपड़े या स्क्रबर की मदद से इसे सारी पंखुड़ियों पर लगा दें। अब स्क्रबर की मदद से हल्का रगड़ते हुए चिकनाई को साफ कर लें। इससे पंखे पर लगा तेल, चिपचिपाहट और गंदगी साफ हो जाएगी। अब एक साफ कपड़ा लें और सारी गंदगी को इससे साफ कर लें। इससे पंखे की 90 प्रतिशत क्लीनिंग हो जाएगी। अब आखिरी टच देने के लिए पंखे को साफ करके से क्लीन कर लें। पहले पंखे पर कोई लिक्विड होम क्लीनर छिड़क दें र फिर सूखे कपड़े से पंखा को साफ कर लें। इससे पंखा नया जैसा चमकने लगेगा।  

टूथपेस्ट और विनेगर- दूसरा एक और आसान उपाय है जो चिपक को मिनटों में गायब कर सकता है, वो है टूथपेस्ट और विनेगर का। एक स्प्रे बोतल में टूथपेस्ट डालें और उसमें विनेगर और गर्म पानी डाल दें। इसे पंखे पर स्प्रे करें और फिर किसी स्क्रबर की मदद से क्लीन कर लें। इसे  पंखे पर जमा तेल मिनटों में साफ हो जाएगा। फाइनल टच देने के लिए कोलीन डालकर पंखे को साफ कर लें। किसी सूखे कपड़े से पोंछ दें जिससे सारे निशान गायब हो जाएंगे। 

 

Latest Lifestyle News