1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद भी नहीं हट रहे फर्श पर चिपके बाल, इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ

झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद भी नहीं हट रहे फर्श पर चिपके बाल, इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Jul 29, 2026 01:41 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 01:41 pm IST

कई बार घर में झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद भी फर्श पर बाल के गुच्छे नज़र आते हैं। इसे देखकर काफी इरिटेशन होती है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप फर्श पर चिपके बाल को आसानी से हटा सकते हैं।

झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद भी नहीं हट रहे फर्श पर चिपके बाल, इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ - India TV Hindi
झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद भी नहीं हट रहे फर्श पर चिपके बाल, इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ Image Source : INDIA TV

घर की कितनी भी साफ-सफाई कर ली जाए, लेकिन अगर टाइल्स या फर्श पर जगह-जगह गिरे हुए बाल चिपके दिख जाएं, तो पूरी मेहनत बेकार लगने लगती है। अमूमन देखा जाता है कि झाड़ू लगाते समय हवा से उड़कर बाल कोनों में छिप जाते हैं या फिर पोछा लगाते समय गीले फर्श पर बुरी तरह चिपक जाते हैं। साधारण पोछे से ये बाल आसानी से बाहर नहीं निकलते और हाथ से एक-एक बाल उठाना काफी मुश्किल काम होता है। अगर आप भी इस रोज-रोज की झंझट से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक बहुत ही आसान और असरदार घरेलू ट्रिक से आप मिनटों में फर्श पर चिपके सारे बाल हटा सकती हैं और फर्श को बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं

माइक्रोफाइबर मॉप और डक्ट टेप/रबर बैंड हैक

फर्श से बालों को चुंबक की तरह खींचने के लिए सबसे बढ़िया काम करता है सूखा माइक्रोफाइबर कपड़ा या सेलोफ़ेन टेप।

1. डक्ट टेप या डबल-साइड टेप हैक
अगर आपके घर में झाड़ू लगाने के बाद भी बाल चिपके रह जाते हैं, तो अपनी पुरानी वाइपर या झाड़ू के निचले हिस्से पर थोड़ा सा डक्ट टेप उल्टा करके लपेट दें। अब इससे फर्श पर एक बार हल्का सा पोछा या वाइपर फेरें। फर्श पर जितने भी छोटे-बड़े बाल और रेशा-कचरा चिपका होगा, वो सब टेप पर चिपक जाएगा।

2. सॉक्स और वाइपर की ट्रिक
यह सबसे आसान और जीरो-कॉस्ट हैक है। इसके लिए एक पुराना कॉटन या वूलन मोज़ा लें। इसे अपने कमरे साफ करने वाले वाइपर के ब्लेड पर पहना दें। अब इसे सूखे फर्श पर धीरे-धीरे चलाएं। मोज़े का कपड़ा स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी पैदा करता है, जिससे फर्श पर चिपके सारे बाल अपने आप खिंचकर मोज़े पर चिपक जाते हैं।

झाड़ू-पोछा करते समय इन बातों का रखें ध्यान
कभी भी गीले फर्श पर झाड़ू न चलाएं
गीले में बाल फर्श से गोंद की तरह चिपक जाते हैं। हमेशा पहले फर्श को पूरी तरह सूखने दें।

सफाई का सही तरीका 
सबसे पहले सूखे वाइपर या मोज़े वाले हैक से बाल इकट्ठे करके हटा लें, उसके बाद ही झाड़ू और फिर गीला पोछा लगाएं।

माइक्रोफाइबर मॉप का इस्तेमाल
सामान्य सूती पोछे की जगह माइक्रोफाइबर पोछे का इस्तेमाल करें, यह बालों को फंसाकर आसानी से बाहर निकाल देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल