A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खाने बैठ गए हैं एक साथ कई लोग तो इस टिप्स से एक ही बार में बनाएं चालीस पचास पूड़ियां, किसी की थाली नहीं होगी खाली

खाने बैठ गए हैं एक साथ कई लोग तो इस टिप्स से एक ही बार में बनाएं चालीस पचास पूड़ियां, किसी की थाली नहीं होगी खाली

How To Make Many Pooris At Once: अगर आपके घर पर ज्यादा मेहमान आ गये हैं और एक साथ खाने बैठ गए हैं तो ऐसे में इस ट्रिक्स की मदद से आप एक बार में कई सारी पूड़ियाँ बना सकते हैं

पूरी बनाने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @VILLAGE COOKING CHANNEL पूरी बनाने के टिप्स

अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या किसी छोटे फंक्शन में एक साथ कई लोगों के लिए खाना बनाना हो, तो सबसे ज्यादा समय पूड़ियां बेलने और तलने में लगता है। ऐसे में अगर आप भी किचन में घंटों खड़े रहने से बचना चाहते हैं, तो ये आसान ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। इस तरीके से आप एक ही बार में 40-50 पूड़ियां तैयार कर सकते हैं और हर किसी को गर्मागर्म पूड़ियां आसानी से सर्व कर पाएंगे। चलिए जानते हैं वो ट्रिक्स कौन सी है? 

एक साथ ज्यादा पूड़ियां बनाने की आसान ट्रिक

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आटा थोड़ा सख्त गूंध लें, इससे पूड़ियां ज्यादा तेल नहीं सोखेंगी।

  • दूसरा स्टेप: आटे में थोड़ा सूजी या एक चम्मच तेल मिलाने से पूड़ियां ज्यादा कुरकुरी और फूली हुई बनती हैं।

  • तीसरा स्टेप: अब आटे की बड़ी सी लोई ले और उससे मोटी मोटी बड़ी रोटी की तरह बेल लें। अगर चौकी छोटी है तो आप बड़ी थाली पर रोटी को बेलें। 

  • चौथा स्टेप: अब किसी किसी नुकीले धार वाली कटोरी, गिलास या ढक्क्न की मदद से एक साथ कई छोटी-छोटी पूड़ियां काट लें। इनसे पूड़ियाँ कट करने से वे शेप में भी बराबर रहती हैं। 

  • पांचवा स्टेप: कड़ाही में तेल गर्म करने से पहले ये पूड़ियां बेल कर रख लें। पूड़ियों को बेलकर सूती कपड़े पर रख दें, ताकि वे चिपके नहीं।

  • छटवां स्टेप: कड़ाही में तेल अच्छी तरह गर्म करें और फिर एक बार में पांच से छह पूड़ियां तलें। इस तरह फ़टाफ़ट आपकी पूड़ियां तल जाएंगी

ध्यान रखने वाली बाते:

पूड़ियां तलते समय इस बता का ध्यान रखें कि अगर तेल ज्यादा ठंडा होगा तो पूड़ियां फूलेगी नहीं इसलिए तेल एकदम अच्छी तरह से गर्म कर लें। पूड़ियां तलते समय हल्का दबाएं, इससे वे तुरंत फूल जाती हैं। पूड़ियों को पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए। इस आसान हैक से आपका समय भी बचेगा और कम मेहनत में ढेर सारी पूड़ियां तैयार हो जाएंगी।

Latest Lifestyle News