1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भूख हो या चाहे ना हो, दही और हरी मिर्ची की सब्जी के साथ हर कोई खाएगा 2 रोटी एक्स्ट्रा, जानें झटपट कैसे बनाएं?

भूख हो या चाहे ना हो, दही और हरी मिर्ची की सब्जी के साथ हर कोई खाएगा 2 रोटी एक्स्ट्रा, जानें झटपट कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 05, 2026 11:06 pm IST,  Updated : May 05, 2026 11:08 pm IST

How To Make Dahi Aur Hari Mirch Ki Sabji: दही मिर्च की सबजी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं इस टेस्टी और चटपटी सब्जी को झटपट कैसे बनाएं?

दही और हरी मिर्च की सब्जी,- India TV Hindi
दही और हरी मिर्च की सब्जी, Image Source : YOUTUBE - @MEGHNA'S FOOD MAGIC

अगर आप रोज रोज आलू, गोभी और पनीर की सब्जियों को खाकर बोर हो चुके हैं तो हम आपके लिए आज दही और मिर्च की सब्जी लेकर आए हैं। अगर, आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो दही और हरी मिर्च की ये सब्जी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। कम सामग्री में बनने वाली ये देसी रेसिपी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि रोटी अपने आप ज्यादा खा ली जाती है। आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका।

दही मिर्च बनाने के लिए सामग्री:

बड़ी हरी मिर्चें (छोटे टुकड़ों में कटी हुई), 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 2 छोटे चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल, एक चुटकी हींग पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया-जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच बेसन, नमक, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ कप दही

कैसे बनाएं दही मिर्च की सब्जी?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले बड़ी हरी मिर्चों के डंठल हटा दें। उसके बाद उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद, 1 चम्मच साबुत धनिया और 1 चम्मच सौंफ को दरदरा कूट लें और एक तरफ रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 चम्मच राई, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सफेद तिल और एक चुटकी हींग डालें। उसके बाद 2 चम्मच धनिया-जीरा पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच बेसन डालें। अब इस मसाले को अच्छी तरह भून लें और उसमें कटी हुई मिर्चें डाल दें। इसके बाद स्वादानुसार नमक भी डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, इसमें थोड़ा सा पानी डालकर ढक दें और 5 मिनट तक पकाएँ। इसके बाद, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और कुटा हुआ धनिया-सौंफ भी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब इस मिश्रण में डेढ़ कप गाढ़ा दही डालें। इसे धीमी आंच पर रखें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें। स्वादिष्ट दही मिर्च का मज़ा फुल्का रोटी के साथ लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल