अगर आप भी मैगी के दीवाने हैं, तो ये रेसिपी आपके दिल और पेट दोनों को खुश कर देगी। आज हम आपके लिए मैगी की एक बेहद शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए चीज गार्लिक मैगी (Cheese Garlic Maggi) की रेसिपी लेकर आए हैं। गरमा-गरम मैगी में पिघलता हुआ चीज़, लहसुन की तड़के वाली खुशबू आपके पेट के साथ आत्मा को भी तृप्त कर सकती है। खास बात ये है कि इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं, लेकिन इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार बना ली तो बार-बार बनाने का मन करेगा। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
मैगी बनाने के लिए सामग्री
दो मैगी, एक प्याज, लहुसन की पांच से छह कलियां, एक टमाटर और मटर, बेबी कॉर्न, लाल शिमला मिर्च, एक चम्मच चिली फ्लैक्स, एक चम्मच ऑर्गैनों, चीज़ के दो पैकेट
मैगी बनाने का तरीका:
-
पहला स्टेप: एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, और कटी हुई सब्जियां गाजर, शिमला मिर्च, मटर, बेबी कॉर्न डालकर एक मिनट तक अच्छी तरह से भूनें।
-
दूसरा स्टेप: अब, इसमें कटा हुआ टमाटर, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और मैगी मसाला डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब सब्जी में डेढ़ कप पानी डालें और पानी में उबाल आने दें। जब पानी उबलने लगे तब मैगी नूडल्स को तोड़कर डालें। अब इसे ढककर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक पानी सूख न जाए और नूडल्स नरम न हो जाएं। अगर आपको नूडल्स अलग-अलग चाहिए, तो पहले मैगी को पानी में उबालकर छान लें, फिर सब्जियों के मसाले में मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: अब, मैगी में बारीक कटा हरा धनिया, एक छोटा चम्मच बटर और चीज के दो पैकेट डालें और एक मिनट तक इसे धीमी आंच पर फिर से पकाएं। आपका चीज से भरपूर मैगी बनकर तैयार है।
-
पाचवां स्टेप: अब आखिर में लहसुन को कूटें और उसे एक चम्मच बटर में तड़का दें। जब लहसुन एकदम लाल हो जाए तो उस तड़के को मैगी में डालें और प्लेट से ढक दें। आपका गार्लिक चीज मैगी बनकर तैयार है।