कुंदरू एक ऐसी सब्जी है जिसे गुणों की खान कहा जाता है। ये विटामिन, मिनरल, फाइबर और कैल्शियम, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसका स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बाजार में दो तरह के कुंदरू मिलते हैं, एक पतला और दूसरा मोटा। ऐसे में दो तरह के कुंदरू को देख अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और मन में यही सवाल आता है कि कौन सा स्वाद में बेस्ट है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि मोटा या पतला कौन सा कुंदरू स्वाद में बेस्ट होता है।
1. मोटे आकार वाले कुंदरू
मोटा कुंदरू आमतौर पर 'देसी' वैरायटी माने जाते हैं। इनका स्वाद थोड़ा ज़्यादा तीखा और चटपटा होता है। इनका छिलका थोड़ा सख्त हो सकता है, लेकिन पकने के बाद ये काफी क्रिस्पी बनते हैं। अगर आप कुंदरू की भुजिया या सूखी मसालेदार सब्जी बनाना चाहते हैं, तो गोल वाले बेस्ट हैं।
2. पतला आकार वाला कुंदरू
ये अक्सर हाइब्रिड वैरायटी के होते हैं और बाजारों में ज्यादा मिलते हैं। इनका स्वाद थोड़ा हल्का और मीठा होता है। ये अंदर से काफी गूदेदार और नरम होते हैं। इनका छिलका भी पतला होता है, जिससे ये जल्दी पक जाते हैं। अगर आप भरवां कुंदरू या ग्रेवी वाली सब्जी बनाना चाहते हैं, तो पतला कुंदरू ज्यादा अच्छे लगते हैं क्योंकि इनमें मसाला भरने के लिए जगह ज्यादा होती है।
किसका स्वाद है बेस्ट?
चाहे आकार पतला हो या मोटा, स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि कुंदरू अंदर से कैसा है।
कच्चा (बेस्ट): जो कुंदरू बाहर से गहरे हरे और दबाने पर सख्त हों, वे सबसे अच्छे होते हैं। इनके बीज छोटे और सफेद होते हैं।
पका हुआ (बचें): अगर कुंदरू दबाने पर नरम लगे या काटने पर अंदर से लाल निकले, तो उसका स्वाद खट्टा और थोड़ा अजीब हो सकता है। ऐसे कुंदरू अक्सर सब्जी का स्वाद बिगाड़ देते हैं।
अगर आपको कुरकुरी भुजिया पसंद है तो मोटा चुनें, और अगर जल्दी पकने वाली या भरवां सब्जी बनानी है तो पतले वाले बेस्ट हैं।
Latest Lifestyle News