1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खजूर का राजा है मेडजूल डेट, विटामिन और फाइबर से भरपूर, जानिए फायदे और इसकी कीमत

खजूर का राजा है मेडजूल डेट, विटामिन और फाइबर से भरपूर, जानिए फायदे और इसकी कीमत

Medjool Dates Benefits: अगर आप खजूर खाने के शौकीन हैं तो एक बार मेडजूल खजूर ट्राई करें, इसे खजूर का राजा कहा जाता है। जानिए मेडजूल डेट के फायदे और ये कितने रुपए किलो बिकता है।

मेडजूल खजूर के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मेडजूल खजूर के फायदे

खजूर खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। रोजाना खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है। खजूर विटामिन और फाइबर से भरपूर है, लेकिन खजूर का राजा मेडजूल डेट को कहा जाता है। दुनिया का सबसे अच्छा खजूर मेडजूल है। इसमें विटामिन और फाइबर दूसरे खजूर से कहीं ज्यादा होता है। मेडजूल डेट का इस्तेमाल मिठाई, स्मूदी और चीनी की जगह इस्तेमाल होता है। दूसरे खजूर के मुकाबले इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। आइये जानते हैं मेडजूल डेट के क्या फायदे हैं और इसका स्वाद कैसा होता है। मेडजूल खजूर कितने रुपए किलो बिकता है।

मेडजूल खजूर कैसा होता है?

मेडजूल खजूर नेचुरली पका हुआ होता है। ये नॉर्मल खजूर से कहीं ज्यादा मीठा और गूदेदार होता है। दूसरे खजूर से मेडजूल डेट काफी लंबा और मोटा होता है। इसे सबसे मीठे खजूर की लिस्ट में सबसे ऊपर माना जाता है। मेडजूल खजूर मोरक्को में सबसे ज्यादा होते हैं।

मेडजूल खजूर के फायदे और विटामिन

विटामिन से भरपूर- मेडजूल खजूर में विटामिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें  पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और विटामिन बी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसें विटामिन ए, विटामिन सी भी होता है।

दिल के लिए फायदेमंद- मेडजूल खजूर में एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं। दूसरे पोषक तत्वों के साथ मिलकर ये खजूर हार्ट की बीमारियों और कुछ तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कम- मेडजूल खजूर खाने से तंत्रिका तंत्र, मांसपेशियों के संकुचन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। सूजन कम करने में भी ये खजूर फायदेमंद है।

ऊर्जावान बनाए- मेडजूल खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। मेडजूल खजूर में कैलोरी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। एक मेडजूल खजूर में औसतन लगभग 66 कैलोरी होती है। इसे एनर्जी का बेस्ट सोर्स माना जाता है।

पोषण से भरपूर- मेडजूल खजूर में फ्रक्टोज की मात्रा अधिक और सुक्रोज की मात्रा बहुत कम होती है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्बोहाइड्रेट हाई होने से ये खजूर आपको दिनभर ऊर्जावान रखता है।

मेडजूल खजूर कितने रुपए किलो मिलता है?

मेडजूल खजूर की कीमत सामान्य खजूर से कहीं ज्यादा है। आपको 2,000 रुपए किलो से कर 4,000 रुएप किलो में ये खजूर मिलता है। ये प्रीमियम खजूर माना जाता है। आप इसे ऑन लाइन या किसी अच्छी ड्राई फ्रूट्स की शॉप से खरीद सकते हैं। 

 

Latest Lifestyle News