भारतीय घरों में दूध खान पान का सबसे ज़रूर हिस्सा होता है। ज़्यादातर घरों में सुबह की शुरुआत ही दूध की चाय से होती है। दूध से घी, मक्खन, दही और पनीर के अलावा कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घर पर मिठाइयां बनाने के लिए हर किसी को दूध से मोटी और गाढ़ी मलाई निकालना पसंद होता है। हालांकि, यह इतना भी आसान नहीं होता है। कई लोगों की यह शिकायत होती है कि दूध में मलाई अच्छी तरह जम नहीं पा रही है। अगर मलाई जमती भी है तो बहुत पतली जमती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक बेहतरीन ट्रिक लेकर आए हैं। इस ट्रिक की मदद से आप एकदम मोटी और गाढ़ी मलाई बना सकते हैं। चलिए जानते हैं वह ट्रिक क्या है?
कैसे जमाए मोटी मलाई?
-
पहल स्टेप: दूध से मोटी मलाई जमाने के लिए सबसे पहले आप दो लीटर दूध लें। दूध को तब तक गर्म करें जब तक उबाल न आ जाए। जैसे ही उबाल आए गैस बंद कर दें। मलाई के लिए आपको दूध ज्यादा उबालने की ज़रूरत नहीं है।
-
दूसरा स्टेप: दूध गर्म होने के बाद लोग उसे पूरी तरह से ढक देते हैं। मोटी मलाई ज़माने के लिए यही गलती आपको नहीं करनी है। दरअसल, दूध ढकने से भाप पानी में बदल जाता है। पानी की ये बूंदे जब दूध पर गिरती हैं तो इस वजह से मलाई पतली हो जाती है।
-
तीसरा स्टेप: आप दूध को एक घंटे तक नहीं ढकें। आप चाहें तो दूध को छलनी से ढककर ठंडा करें, ताकि भाप बाहर निकलती रहे। एक घंटे के बाद आप दूध को तीन से चार घंटे के लिए आधा ढक कर रख दें। तीन चार घंटे के बाद, दूध पर मलाई की एक पतली लेयर जम जाती है और दूध ठंडा भी हो जाता है।
-
चौथा स्टेप: अब इस दूध को बिना हिलाए धीरे से फ्रिज में रखें। अगर आप दूध को रात में 10 बजे के आसपास फ्रिज में रख रहे हैं तो सुबह 10 बजे तक उसे फ्रिज से निकालें।
-
पांचवां स्टेप: अब दूध के बर्तन को धीरे से चाकू की मदद से निकालें। आप देखंगे दूध की मलाई रोटी की तरह मोटी जम गयी है।
Latest Lifestyle News