1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जीवन की हर समस्या का निकलेगा सामाधान, बस याद कर लें प्रेमानंद जी महाराज की ये 10 अनमोल बातें

जीवन की हर समस्या का निकलेगा सामाधान, बस याद कर लें प्रेमानंद जी महाराज की ये 10 अनमोल बातें

Premanand Ji Maharaj Quotes for Life: प्रेमानंद जी महाराज वर्तमान समय के सबसे प्रभावशाली और श्रद्धेय संतों में से एक हैं। वे वृंदावन में निवास करते हैं और अपने सत्संगों के माध्यम से लाखों लोगों को भक्ति और सही जीवन जीने का मार्ग दिखा रहे हैं। ऐसे में यहां पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के मोचिवेशनल कोट्स।

Premanand Ji Maharaj Quotes for Life- India TV Hindi
Premanand Ji Maharaj Quotes for Life

Premanand Ji Maharaj Quotes for Life: प्रेमानंद जी महाराज अक्सर अपने अनमोल बातों से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। उनके बताए मार्ग को अपनाकर आप जीवन में सफल बन सकते हैं और जीवन की हर समस्या का सामाधान ढूंढ सकते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपका मार्गदर्शन करने और जीवन की हर समस्या का सामाधान ढूंढने में मदद करेगा। 

Premanand Ji Maharaj Quotes Messages for Life 

  • शरीर की सुंदरता मिट जाती है, लेकिन भक्ति का प्रकाश कभी नहीं मिटता। 
  • सच्चा तेज चेहरे से नहीं, हृदय की श्रद्धा से आता है। 
  • दुख में भी जो भगवान को याद करता है, वही सच्चा सुख पाता है। 
  • कष्ट सहने की शक्ति हमारी नहीं, गुरु और भगवान की कृपा है।
  • पूर्ण समर्पण से ही भय और चिंता समाप्त होती है। 
  • अपने कर्म करो, लेकिन फल भगवान पर छोड़ दो। 
  • भगवान का नाम मन को धीरे-धीरे पवित्र कर देता है। 
  • संसार का संघर्ष अस्थायी है, आत्मा का प्रकाश स्थायी है। 
  • भक्ति और समर्पण ही आत्म-साक्षात्कार का सबसे सरल मार्ग है। 
  • सच्चा गुरु वही है जिसकी वाणी में प्रेम और शांति हो। 

Latest Lifestyle News