1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ना ज्यादा जगह, ना ज्यादा देखभाल, इन इनडोर प्लांट्स से सजाएं अपना आशियाना

ना ज्यादा जगह, ना ज्यादा देखभाल, इन इनडोर प्लांट्स से सजाएं अपना आशियाना

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 04, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 11:41 pm IST

इन इनडोर प्लांट्स का चुनाव सबसे छोटी जगह को भी ताजगी और खूबसूरती से भर सकता है। कम देखभाल, सीधी बनावट और कॉम्पैक्ट ग्रोथ इन्हें छोटे घरों के लिए आदर्श बनाती है।

इनडोर प्लांट्स- India TV Hindi
इनडोर प्लांट्स Image Source : UNSPLASH

इनडोर प्लांट्स का चुनाव न सिर्फ आपके घर का लुक बदल सकता है, बल्कि हवा की गुणवत्ता भी बेहतर बना सकता है। यह हैपौधे कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगते। आइए जानते हैं ऐसे सात बेहतरीन इंडोर प्लांट्स के बारे में जो छोटी जगहों के लिए परफेक्ट हैं।

इन इनडोर प्लांट्स को अपने घर में लगाएं:

  • स्नेक प्लांट: स्नेक प्लांट छोटे घरों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। यह वर्टिकली बढ़ता है, यानी ऊपर की ओर, जिससे फर्श की जगह नहीं घेरता। इसकी तलवार जैसी पत्तियां कोनों में बहुत आकर्षक लगती हैं और मॉडर्न होम डेकोर के साथ खूब जंचती हैं। यह कम रोशनी में भी आसानी से जीवित रह सकता है और ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती।

  • मनी प्लांट : मनी प्लांट दीवार पर लगे प्लांटर्स में बेहद सुंदर लगता है। इसकी झरने जैसी बेलें बिना फर्श की जगह घेरे हरियाली बढ़ाती हैं। यह कम से मध्यम रोशनी में भी आसानी से बढ़ता है और देखभाल भी कम मांगता है।

  • पीस लिली: पीस लिली छोटा लेकिन बेहद आकर्षक पौधा है। इसकी चमकदार हरी पत्तियां और सफेद फूल इसे खास बनाते हैं। यह इनडायरेक्ट लाइट में भी अच्छी तरह पनपता है और बेडरूम या स्टडी रूम के लिए परफेक्ट है। साथ ही यह हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए भी जाना जाता है।

  • स्पाइडर प्लांट: स्पाइडर प्लांट अपनी पत्तियों और छोटे-छोटे बेबी प्लांट्स के कारण बेहद आकर्षक लगता है। इसे शेल्फ़ या हैंगिंग पॉट में रखा जा सकता है। यह अलग-अलग रोशनी में आसानी से ढल जाता है और ज्यादा देखभाल नहीं मांगता।

  • एलोवेरा: एलोवेरा छोटा सा रसीला पौधा है जो खिड़की या डेस्क पर आसानी से फिट हो जाता है। इसे तेज़ इनडायरेक्ट लाइट पसंद है और कम पानी में भी यह ठीक रहता है। सजावट के साथ-साथ इसका जेल स्किनकेयर के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

  • लकी बैम्बू: लकी बैम्बू बहुत कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है। इसे मिट्टी की बजाय पानी के कंटेनर में भी उगाया जा सकता है। इसके पतले डंठल डेस्क और कॉफी टेबल के लिए परफेक्ट हैं और यह घर को सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल