आज कल के बिजी शेड्यूल के कारण लोग अपने ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीं आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। बहुत ज्यादा कंप्यूटर पर काम करने, नींद न पूरी होने के कारण आखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या होने लगती है, लेकिन महिलाएं इसे मेकअप का इस्तेमाल कर छिपा लेती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ अगर इस पे ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे होम रेमेडी बताएंगे जिसका उपयोग कर आप इससे निजात पा सकते हैं।
डार्क सर्कल को दूर करने के घरेलू उपाय :
ठंडा दूध
ठंडा दूध की मदद से आप डार्क सर्कल की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसे आप सबसे पहले एक कॉटन में भिगोकर आंखों को कवर करके कम से कम 20 से 30 मिनट तक के छोड़ दें। इसे सुबह-शाम लगाएं। कुछ ही दिन में आपको फर्क दिखने लगेगा।
गुलाब जल
गुलाब जल के रेगुलर इस्तेमाल से आपकी आंखों के काले घेरे ठीक हो जाएंगे। आप कॉटन को गुलाब जल से भिगोकर आंखों पर कम से कम 20 मिनट के लिए रखें। इसे डेली सुबह-शाम अप्लाई करें। आपको कुछ ही दिन में फर्क दिखने लगेगा।
शहद और नींबू
कच्चे दूध में शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इसके बाद इसे 20 मिनट तक रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो दें। आपको कुछ ही दिन में फर्क दिखने लगेगा।
आलू
कच्चे आलू के टुकड़े काटकर 10-15 मिनट के लिए आंखों के नीचे घिसें और कुछ देर सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो दें। रोजाना ऐसा करने से थोड़े दिनों में ही डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे।
एलोवेरा
एलोवेरा का जूस आंखों के नीचे लगाने से भी डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।
डार्क सर्कल के मुख्य कारण
- शरीर में अगर पानी की कमी है तो भी डार्क सर्कल हो जाते हैं।
- पूरी तरह से नींद ना ले पाना और थकान भी डार्क सर्कल होने का एक बहुत बड़ा कारण है।
- ज्यादा टीवी और मोबाइल फोन देखने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।
- कई लोगों में डार्क सर्कल जेनेटिक होते हैं और उनकी कोई ठोस वजह नहीं होती।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News