आजकल के समय में हम अपना किचन बिना फ्रिज के सोच भी नहीं सकते। खाने पीने के हर तरह के सामान को हम आसनी से फ्रिज में कैरी कर सकते हैं, जो कई दिन तक बिना खराब हुए चलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में रखी कुछ चीज़ें आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। दरअसल, आजकल के वर्किंग लाइफ को बैलेंस करने के लिए लोग जब थोड़ा बहुत खाना बचता है तो उसे फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप बचा हुआ खाना दोबारा इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर उल्टा असर पड़ता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि फ्रिज में आपका खाना कितने घंटे तक सेफ रहता है जिसक आप बिना डरे सेवन कर सकते हैं और कितने समय के बाद आपको इन फूड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कच्चे और पके फूड्स को हमेशा रखें अलग
हम अपने फ्रिज में कच्चा और पका हुआ दोनों तरह का फूड साथ रखते हैं। यानी जिस जगह पर कच्ची सब्जी रखी है, उसी के बराबर में पकी सब्जी भी रख देते हैं। बता दें, ऐसा करना हमारे फ्रिज में बैक्टिरिया के बढ़ने की वजह बन सकता है। इसलिए कच्चा और पके हुआ फूड को फ्रिज में अलग जगह ढक कर रखें।
इन पकाए हुए फूड्स को 1 से 2 दिन में करें खत्म
- खाने के बाद बचे हुए चावल को हम फ्रिज में रख देते हैं। चावल फ्रिज में लंबे समय तक खराब नहीं होता। लेकिन इसका सेवन इसलिए फ्रिज में रखने के 2 दिन के अंदर ही इन चावलों को खा लेना चाहिए। इससे चावल आपको पूरा पोषण देगा और आपका पाचन भी ठीक रखेगा।
- फ्रिज में रखी हुई पकाई गई सब्जियां भी, जिन्हें पूरी तरह बर्तन में ढंककर रखा गया हो, उन्हें भी 24 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए।
- दाल सबसे अधिक पौष्टिक तभी होती है, जब उसे ताजा-ताजा बनाया जाता है। लेकिन अगर खाना खाते समय दाल बच जाए तो आप उसे फ्रिज में रखकर उपयोग कर सकते हैं। पर आपको इस दाल का उपयोग 2 दिन के अंदर करना होगा। ऐसा करने से यह पेट में गैस का कारण नहीं बनेगी।
1 हफ्ते तक कर सकते हैं रोटी स्टोर
रोटी को फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं तो यह लंबे समय तक फ्रेश बनी रह सकती है। आप 1 सप्ताह तक भी फ्रिज से रोटी निकालकर उसे गर्म करके घी या बटर लगाकर उपयोग में ला सकते हैं। लेकिन यह रोटी उतनी पौष्टिक नहीं रह जाती है।
कटे फलों को ज़्यादा समय तक न करें स्टोर
कटे हुए फल को भी हम फ्रिज में उठा कर रख देते हैं। लेकिन ज्यादा देर के कटे हुए फल खाना काफी खराब माना जाता है। साथ ही फल को खाने का एक निश्चित समय होता है। उसके बाद यह फल दूषित हो जाता है। वैसे किसी भी फल को अगर आपने काट दिया है तो उसे 6 से 8 घंटे के बाद नहीं खाना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News