1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच ने वजन घटाने वाले वायरल मिथक की बताई सच्चाई, कौन सा तरीका वजन कम करने में असरदार है

तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच ने वजन घटाने वाले वायरल मिथक की बताई सच्चाई, कौन सा तरीका वजन कम करने में असरदार है

सोशल मीडिया पर इन दिनों वजन घटाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग अलग-अलग चीजों से मोटापा कम करने का दावा किया जा रहा है। कोई नींबू पानी पीना तो कोई जिम में पसीना बहाना वजन घटाने के लिए असरदार बता रहा है। फिटनेस कोच ने बताई सच्चाई।

वजन घटाने का असरदार तरीका- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC वजन घटाने का असरदार तरीका

सोशल मीडिया पर वजन घटाने के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हर टिप्स असरदार हो ये जरूरी नहीं है। कोई नींबू पानी पीने की सलाह दे रहा है, कोई 10 हजार कदम पूरे करने की बात कह रहा है, कोई जमकर पसीना बहाने पर फोकस कर रहा है तो कोई डिटॉक्स वॉटर से चर्बी कम करने की बात पर जोर दे रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत पोस्ट आते हैं जो पेट की चर्बी कम करने के लिए असरदार बताए जा रहे हैं। लेकिन क्या ये सभी उपाय असरदार हैं। वजन घटाने के लिए इसमें से कौन सा उपाय सबसे असरदार है। आइये जानते हैं।

तमन्ना भाटिया समेत कई सेलिब्रिटी के फिटनेस कोच सिद्धार्थ सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इंटरनेट पर वायरल हो रहे वजन घटाने वाले मिथक की सच्चाई बता रहे हैं। उन्होंने 1 से 10 अंक देते हुए इनका असर बताया है।

नींबू पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है

सिद्धार्थ के अनुसार, नींबू पानी वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है, लेकिन यह फिर भी स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दे सकता है। अगर आप मीठे ड्रिंक की जगह इसे इस्तेमाल करते हैं तो इसका फायदा है। इससे लंबे समय तक भूख लगने से भी बचा सकता है, जिससे समय के साथ कैलोरी सेवन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है। सिद्धार्थ ने इसे 10 में से 5 रेटिगं दी है।

क्या फैट बर्न के लिए पसीना बहाना जरूरी है?

सिद्धार्थ का कहना है कि व्यायाम के बारे में यह सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक है। पसीना आना इस बात से जुड़ा नहीं है कि आप कितना फैट बर्न कर रहे हैं। कई एक्टिविटीज में पसीना नहीं आता जैसे स्विमिंग लेकिन वजन घटानेमें ये असरदार होती हैं। व्यायाम जरूरी है पसीना से वजन कम होने का मतलब नहीं है। उन्हें इसे 10 में 3 रेटिंग दी है।

क्या पेट की एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम हो सकती है?

सिद्धार्थ का कहना है कि अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ क्रंचेस पर ही निर्भर हैं, तो ऐसा नहीं है कि आपका पेट जल्दी अंदर हो जाएगा। शरीर के किसी एक हिस्से से नहीं बल्कि पूरे शरीर से चर्बी कम होती है, तो ही वजन पर असर होता है। पेट की कसरतें पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पेट की चर्बी को सिर्फ पेट की कसरत से कम नहीं किया जा सकता। ऐसा होने की संभावना 10 में से 1 ही होती है। इसलिए सिर्फ क्रंचेस करने से पेट की चर्बी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

क्या आपको प्रतिदिन 10,000 कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए?

सिद्धार्थ प्रतिदिन 8,000 से 10,000 कदम चलने की आदत को अच्छा मानते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर बैठे रहते हैं। आप पूरे दिन में इन कदमों को पूरा कर सकते हैं। रोजाना 10,000 कदम को  10 में से 8 अंक दिए जा सकते हैं। रोजाना 8 से 10,000 कदम चलना बहुत अच्छा है। आप इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट सकते हैं और दिन भर थोड़ा-थोड़ा चलते रह सकते हैं। आलस्य से बचने और दिन भर अधिक सक्रिय रहने का यह एक शानदार तरीका है।

वजन घटाने के लिए 10 में से 10 सबसे असरदार आदतें

वजन घटाने के लिए आपको एक नहीं बल्कि कई आदतों को अपनाना जरूरी है। इसके लिए आपको रोजाना पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करें। दिनभर में खूब सारा पानी पीएं। हर दिन व्यायाम करना शामिल करें और इसे लगातार करें। व्यायाम के साथ इन आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। जिससे आपको भरपूर फायदा मिलेगा।

Latest Lifestyle News