1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महिला का दावा 11 महीने में घटाया 32 किलो वजन, सी-सेक्शन से बनी मां, इन एक्सरसाइज से हुईं फैट टू फिट

महिला का दावा 11 महीने में घटाया 32 किलो वजन, सी-सेक्शन से बनी मां, इन एक्सरसाइज से हुईं फैट टू फिट

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 26, 2026 09:33 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 12:59 pm IST

​प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक महिला ने सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद सिर्फ 11 महीने में अपना 32 किलो वजन कम करने का दावा किया है। जानिए कैसे फैट टू फिट बनीं।

महिला ने घटाया 32 किलो वजन - India TV Hindi
महिला ने घटाया 32 किलो वजन Image Source : INSTA: @DEEPTI_HARSHANA

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के वजन काफी बढ़ जाता है, जिसे जल्दी घटाना आसान नहीं होता है। खासकर उन मां के लिए जो सी-सेक्शन से उबर रही हों। हालांकि इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर दीप्ति हर्षना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 11 महीने में 32 किलो वजन कम करने का दावा कर रही हैं। कुछ एक्सरसाइज और सांस से जुड़े व्यायाम करके दीप्ति फैट टू फिट हो चुकी हैं। ।

दीप्ति ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मैं सी-सेक्शन से मां बनी हूं और इन बेहतरीन वर्कआउट और सांस लेने के व्यायामों की मदद से मैंने 11 महीनों में 32 किलो वजन कम किया है। ये व्यायाम पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत जरूरी हैं।' इसकी शुरुआत करना सबसे कठिन काम है लेकिन एक बार शुरू कर देंगे तो वजन तेजी से कम होने लगेगा। 

वजन घटाने के लिए व्यायाम

आर्म्स एक्सरसाइज- सबसे पहले आप अपनी बांहों को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम करें। इसके लिए आपको किसी बड़े उपकरण की जरूरत नहीं है। आप बस कहीं भी खड़े हो जाएं और पानी की बोतल या डम्बल को उठाने लगें। आपको एक साइड 15 बार और ऐसे तीन सेट करें।

डम्बल आर्म रेज- दीप्ति खुद 5 किलो के डम्बल का इस्तेमाल करते हुए आर्म्स को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज करती हैं। डम्बल को पकड़ें और अपनी बांहों को सीधा रखें और शुरू करें। दोनों साइड से आपको 15 बार और तीन सेट करने हैं। भले ही ये देखने में आसान हो लेकिन इसमें काफी मेहनत लगती है।

स्क्वैट्स- शुरुआती स्तर पर आप बिना डम्बल के भी स्क्वैट्स कर सकते हैं। जब थोड़ा अनुभव हो जाए तो डम्बल पकड़कर साधारण स्क्वैट्स करें। आपको  15 बार स्क्वैट्स करने और तीन सेट लगाने हैं।

खड़े होकर किक मारना- इसमें आपको खड़े होकर किक मारनी है। आप किक मार सकते हैं या छू सकते हैं, जो भी आपको आरामदायक लगे। हर चीज को 15 बार और तीन सेट में करनें।

पीटी अभ्यास- आपको बचपन में स्कूल में की जाने वाली पीटी के अभ्यास करने हैं। जिसमें हाथों को सिर के ऊपर उठाना और बार-बार ताली बजाना है फिर एक पैर को ऊपर उठाओ और उसके नीचे ताली बजाए। इसे आपको 15-15 बार 3 सेट्स में करना है।

पैरों की एक्सरसाइज- इसके लिए दोनों हाथों को मिलाएं और सिर के ऊपर सीधे करें। अब पैरों में से एक पैर को जितना हो सके पीछे ले जाएं और फिर उसे आगे लाएं। पैर को आगे लाते वक्त हाथ से घुटने को टच करें। इसे दोनों तरफ से 15 बार करें और पूरे 3 सेट करें।

ध्यान रखें व्यायाम शुरू करने से पहले अपनी डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें। इसे आपको लगातार करना है साथ ही हेल्दी डाइट को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं। इससे आपके वजन पर और तेजी से असर होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल