A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है टेडी डे, एक सॉफ्ट टॉय इन फीलिंग को कर देता है जाहिर

Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है टेडी डे, एक सॉफ्ट टॉय इन फीलिंग को कर देता है जाहिर

Happy Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक में चौथे दिन यानि 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। सॉफ्ट सा डेटी आपके दिल की कई फीलिंग्स को आसानी से एक्सप्रेस कर देता है।

हैप्पी टेडी डे- India TV Hindi Image Source : FREEPIK हैप्पी टेडी डे

वैलेंटाइन वीक में प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास होता है। पूरे सप्ताह आप किसी न किसी तरह अपने पार्टनर को लव और केयर का अहसास कराते हैं। वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन 10 फरवरी को टेडी डे होता है। इस दिन आप एक क्यूट से टेडी बियर से अपनी फीलिंग जाहिर कर सकते हैं। टेडी डे कपल्स के बीच प्यार, केयर और मासूमियत के अनकहे रिश्ते को दिखाता है। इस दिन कीमती तोहफे नहीं बल्कि एक प्यारा सा सॉफ्ट टॉय भी आपके पार्टनर का दिल जीत सकता है। लेकिन क्या आपके मन में भी ये सवाल आता है कि वैलेंटाइन वीक में टेडी डे क्यों मनाया जाता है। आइये जानते हैं टेडी डे कब मनाया जाता है।

टेडी डे 2026 

हर साल 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में चौथे दिन टेडी डे होता है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को एक प्यारा सा टेडी गिफ्ट करके अपनी प्यारभरी भावनाएं जाहिर करते हैं।

टेडी डे क्यों मनाया जाता है?

टेडी बियर सिर्फ एक सॉफ्ट खिलौना नहीं, बल्कि कोमलता और मासूमियत का भी प्रतीक है। टेडी किसी के लिए आपकी केयर और कंफर्ट का एहसास है। एक प्यारा सा टेडी बियर आपके पार्टनर को हमेशा साथ रहने की फीलिंग का अहसास करता है। टेडी डे पर पार्टनर को टेडी गिफ्ट करके ये जता सकते हैं कि सुख-दुख में हमेशा आप उनके साथ है।

क्यों दिल के करीब होता है टेडी बियर

साल 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट ने एक घायल भालू का शिकार करने से इनकार कर दिया। इस घटना से प्रेरित होकर एक टॉय मेकर ने भालू जैसा दिखने वाला एक सॉफ्ट टॉय बनाया। जिसे टेडी बियर नाम दिया गया। ये टेडी बियर काफी फेमस हुआ और तभी से लोग डेटी बियर गिफ्ट के रूप में दिया जाने लगा।

तनाव दूर भगाता है टेडी बियर

कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि टेडी बियर तनाव को दूर रखता है। टेडी को गले लगाने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है। इससे मन खुश रहता है और तनाव दूर होता है। जब आप अकेले होते हैं तो टेडी को गले लगाकर दिनभर की परेशानी दूर हो जाती है। फीलिंग को एक्सप्रेस करने के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा टॉय नहीं हो सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Lifestyle News