1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाजार में मिल रहे केमिकल वाले पपीते, जानें घर पर पपीता पकाने का आसान तरीका

बाजार में मिल रहे केमिकल वाले पपीते, जानें घर पर पपीता पकाने का आसान तरीका

पपीता पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में रामबाण है। ऐसे में इसका सेवन बड़े पैमाने पर किया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले पपीते में केमिकल होता है। ऐसे में आप घर पर नेचुरल तरीके से पपीते को पका सकते हैं। यहां जान लें आसान तरीका।

घर पर पपीता पकाने का आसान तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर पर पपीता पकाने का आसान तरीका

पपीता को सेहत का खजाना माना जाता है। मार्केट में मिलने वाले पपीते देखने में पीले और जमकदार तो होते हैं लेकिन उन्हें पकाने के लिए कई बार केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ये केमिकल हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इन केमिकल्स की वजह से किसी की जान भी जा सकती है। ऐसे में आप बाजार से कच्चा पपीता खरीदकर उसे घर पर ही आसानी से पका सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कच्चे पपीते को कैसे पकाया जा सकता है।

न्यूज़पेपर या कागज़ का इस्तेमाल
पहले के जमाने में पपीता को पकाने के लिए इस तरीके का खूब इस्तेमाल किया जाता था। आज के समय में भी इस तरीके को अपनाकर पपीते को पकाया जाता है। यह तरीका प्राकृतिक है और फल को समान रूप से पकाता है। इसके लिए कच्चे पपीते को न्यूज़पेपर या किसी भूरे कागज़ में अच्छी तरह लपेट दें। लपेटने से पपीते से निकलने वाली एथिलीन गैस अंदर ही रुक जाती है, जिससे पपीता जल्दी पकता है। पपीते को पेपर में लपेटकर किसी गर्म जगह पर रखें। 

चावल के डिब्बे में रखें
अगर आप पपीते को जल्दी पकाना चाहते हैं तो यह तरीका बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए पपीते को चावल के कंटेनर के अंदर थोड़ा गहरा दबाकर रख दें। इसे हर 12-15 घंटे में चेक करते रहें ताकि यह ज्यादा न गल जाए। चावल गर्मी की वजह से फल जल्दी पक जाते हैं। 

पपीते पर हल्के चीरे लगाएं
अगर पपीता बहुत ज्यादा कच्चा और सख्त है, तो पपीते पर हल्का चीरा लगा दें। इसके लिए एक चाकू की नोक से पपीते के छिलके पर ऊपर से नीचे की ओर 3-4 हल्के चीरे लगाएं। इससे पपीते जल्दी पक जाएंगे। 

Latest Lifestyle News