1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चाय पीने का सबसे अच्छा समय कब होता है? इस टाइम को कहा जाता है गोल्डन आवर

चाय पीने का सबसे अच्छा समय कब होता है? इस टाइम को कहा जाता है गोल्डन आवर

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 02, 2026 07:22 am IST,  Updated : May 02, 2026 07:22 am IST

चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि हम भारतीयों के लिए एक इमोशन है। लेकिन सेहत के नजरिए से देखा जाए, तो चाय पीने का 'सही समय' आपकी सेहत पर गहरा असर डालता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाय पीने का सबसे अच्छा समय क्या है।

चाय पीने का सबसे अच्छा समय कब होता है? - India TV Hindi
चाय पीने का सबसे अच्छा समय कब होता है? Image Source : FREEPIK

देशभर में चाय के दीवानों की कोई कमी नहीं है। भारत एकलौता ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा चाय पी जाती है। कुछ लोगों की सुबह चाय के साथ होती है। चाय भी लोग अलग अलग तरह की पीते हैं। इन दिनों हर्बल टी पीने वालों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन सबसे ज्यादा दूध वाली चाय पी जाती है। चाय तो सभी लोग पीते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि चाय पीने का सबसे अच्छा समय क्या है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाय पीने का गोल्डन आवर कौन सा होता है। 

चाय पीने का सबसे खराब समय

  • सुबह खाली पेट चाय पीना सबसे खराब माना जाता है। खाली पेट चाय पीने से कोर्टिसोल लेवल बढ़ सकता है और समय के साथ अल्सर की समस्या भी हो सकती है। 
  • रात को सोने से कुछ घंटे पहले भी चाय पीना स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। यह नींद में खलल पैदा कर सकता है। 
  • एसिडिटी की समस्या होने पर भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • भोजन के ठीक पहले या बाद में चाय पीने से बचना चाहिए। 
  • आयरन सप्लीमेंट के साथ चाय नहीं पीना चाहिए क्योंकि चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। ये टैनिन आयरन से बंध जाते हैं, जिससे शरीर के लिए इसे अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है, खासकर पौधों से प्राप्त नॉन-हीम आयरन को। इसलिए आयरन सप्लीमेंट के साथ चाय पीने से बचना बेहतर है।

चाय पीने का सबसे अच्छा समय क्या है

1.सुबह उठने के 1-2 घंटे बाद सुबह के समय (दोपहर 12 बजे से पहले) लेकिन नाश्ता करने के बाद ही। सुबह खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए नाश्ता करने के 1-2 घंटे बाद ही चाय पिएं। 
2. कभी-कभार रात में भी चाय पी जा सकती है। लेकिन रात में चाय सिर्फ वहीं लोग पिएं जिनकी नाइट शिफ्ट चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल